West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

9 साल की बच्ची पर कपूर डालकर जला डाला, हत्या की यह कहानी रोंगटे खड़ी कर देगी

गुरूग्राम सेक्टर-170 स्थित सिग्नेचर सुलेरा सोसाइटी के फ्लैट में एक लड़के ने नौ वर्षीय बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी. 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए फ्लैट में बच्ची के शव को कपूर से आग लगा दी. छानबीन में मामला सामने आया कि आरोपी ने उस घर से गहने चोरी करने की कोशिश की तो उसे बच्ची ने देख लिया. इसके बाद उसने चुन्नी से बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी.

SOCIAL MEDIA
Khushboo Chaudhary

हरियाणा के गुरूग्राम से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के ने महज 9 वर्षीय लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर कपूर डालकर उसके शव को जला दिया. आरोपी लड़का सोसाइटी में ही दूसरे टावर में रह रहा था और नाबालिग लड़की के फ्लैट में गोल्ड चोरी करते हुए पकड़ा गया था. 

यह घटना राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक सोमवार को 16 वर्षीय लड़के को 9 साल की बच्ची ने अपने फ्लैट में जेवर चोरी करते हुए देख लिया था. तब लड़की ने शोर मचा कर घरवालों को बुलाना चाहा तभी लड़के ने उसका गला पास रखे चुन्नी से दबा दिया. जहां उस बच्ची की मौत हो गई. उसके बाद नाबालिग लड़के ने उस बच्ची के शरीर पर कपूर डाल कर आग लगा दी. मासूम बच्ची चौथी क्लास में पढ़ रही थी. जबिक आरोपी 10 कक्षा में का छात्र था.

'पहले की गला घोंटकर हत्या, फिर कपूर...'

पुलिस के मुताबिक, कल यानी सोमवार सुबह बच्ची के पापा दफ्तर चले गए थे. भाई और मां उसी आरोपी के घर किसी काम से गई थी. इस दौरान बच्ची घर पर अकेली थी. इस दौरान लड़की की मां को अपने घर में देख कर आरोपी अपने घर से ट्यूशन का बहना करके निकल जाता है लेकिन वह ट्यूशन ना जा कर लड़की के घर चला जाता है. जहां वह बच्ची घर में अकेले मौजूद थी. आरोपी उसके घर पहुंच कर बेल बजाई, लड़की ने डोर खोला, तो लड़का अंदर दाखिल हो गया फिर उस बच्ची से पानी मांगा और बाद में उसके स्कूल के होमवर्क में मदद करने लगा. चूंकि दोनों ही परिवारों में रिश्ते अच्छे थे. इसलिए बच्ची को लड़के की खराब मंशा पर शक भी नहीं हुआ और जब वो बाथरूम गई तो लड़के ने घर में तलाशी की.

'जेवर को बालकनी से बाहर फेंका दिया और...'

जहां उसको बेड की दराज से लाकर की चाबियां मिल गई. उसके बाद लड़के ने अलमारी खोलकर कुछ जेवर चुरा लिए. इसी बीच, बच्ची टॉयलेट से बाहर आई तो उसने देखा कि लड़का चोरी कर रहा था. जिसके बाद उसने चिल्लाना शुरू किया. तब लड़के ने चोरी किए सारे जेवर को बालकनी से बाहर फेंक दिया और फिर बच्ची की खूब पिटाई की.

हत्या करने के बाद कोने में बैठा रहा आरोपी

 इसके बाद लड़के ने उसका गला घोंट दिया और घर के मंदिर से कपूर लेकर बच्ची के शरीर में आग लगा दी. जहां उसकी मौत हो गई. कुछ देर बाद जब लड़की की मां ने घंटी बजाई और अंदर से बच्ची ने गेट नहीं खोला तो मां काफी डर गई. इसी दौरान उस फ्लैट से धुआं निकलते देख परिवार के लोग घबरा गए फिर आसपास के लोगों को इक्ट्ठा किया. जहां वे सभी लोग पड़ोसी के बालकनी से फ्लैट के अंदर दाखिल हुए तो देखा सामने लड़की अधजली मृत जमीन पर पड़ी थी. वहीं आरोपी लड़का एक कोने में बैठा सिसक रहा था. 

पुलिस को किया गुमराह

पुलिस का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में लड़के ने गुमराह करने की कोशिश की और दावा बताया कि दो चोर घर में घुस आए थे और उसे बुरे तरह पीटा है. हालांकि पुलिस को उसकी बनाई हुई थ्योरी पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या बात कबूल कर ली. आरोपी ने पुलिस के सामनू कबूला कि उसे बीस हजार रूपये का कर्ज चुकाना था, इसलिए उसने चोरी की. 

नए कानून के तहत पहला मामला दर्ज

बच्ची की मां के शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाने में नए कानून के तहत पहला हत्या का भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी लड़का पुलिस के गिरफ्त में हैं.