Asian Games 2026 BRICS 2026

मेदांता ने सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर जारी किया अपडेट, जानें क्या बोले डॉक्टर?

सोनम वांगचुक को आज भूख हड़ताल पर 25वां दिन है. उन्हें कल सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वह आईसीयू में हैं.

@IndiaLiveIN
Sagar Bhardwaj

25 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल की ओर से वांगचुक की हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया गया है. अस्पताल ने कहा कि उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक बहु-विषयक (Multidisciplinary) टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. लंबे उपवास के बाद उनकी सेहत को लेकर बढ़ रही चिंताओं के बीच यह मेडिकल अपडेट सामने आया है.

अस्पताल ने बताया- फिलहाल हालत स्थिर

मेदांता अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि सोनम वांगचुक की वर्तमान स्थिति स्थिर है. अस्पताल के अनुसार, वह पूरी तरह होश में हैं, डॉक्टरों के सवालों का जवाब दे रहे हैं और उनके सभी जरूरी शारीरिक संकेत (Vital Signs) स्वीकार्य सीमा के भीतर हैं. डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि किसी भी संभावित जटिलता से समय रहते निपटा जा सके. फिलहाल अस्पताल ने किसी गंभीर चिकित्सीय संकट की पुष्टि नहीं की है.


अभिजीत दीपके ने की अनशन करने की अपील

इसी बीच सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की है. उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि देश को आपकी जरूरत है और आपकी जान किसी अनशन से कहीं अधिक मूल्यवान है. दीपके ने वांगचुक को भरोसा दिलाया कि आपके अनशन खत्म करने के बाद भी यह आंदोलन जारी  रहेगा. दीपके ने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक हम पीछे नहीं हटेंगे.