बिहार के मुजफ्फरपुर के एक मॉल में भीषण आग, आधा दर्जन वाहन जलकर खाक

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मॉल के पार्किंग में लगी भीषण आग गई है. आग की वजह से आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए हैं.

Gyanendra Sharma

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मॉल के पार्किंग में लगी भीषण आग गई. आग की वजह से आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए. आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. दमकल की आधा दर्ज गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं. 

जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमली चट्टी स्थित विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पार्किंग में लगे करीब आधा दर्जन वाहनों को जलाकर राख कर दिया. अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड़ की टीम आग को बुझाने में जुटी है. अगलगी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि इस इलाके में कई बड़े होटल और अस्पताल भी है.