T20 World Cup 2026

मनीष कश्यप का बयान सच के बेहद करीब! जेल से बाहर आने के 180 दिन के भीतर सरकार गिराने का किया था दावा

बिहार में सियासी उठापटक अपने चरम पर है. माना जा रहा है कि CM नीतीश कुमार कभी भी इस्तीफा दे सकते है. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने महागठबंधन सरकार गिरने का ऐलान किया था.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: बिहार में सियासी उठापटक अपने चरम पर है. माना जा रहा है कि CM नीतीश कुमार कभी भी इस्तीफा दे सकते है. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने महागठबंधन सरकार गिरने का ऐलान किया था. दरअसल गिरफ्तारी से पहले मनीष कश्यप ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि वह जेल से बाहर आने के बाद 180 दिन के भीतर महागठबंधन सरकार गिरा देंगे. जो बिहार की मौजूदा सियासी हालात में सच साबित होती दिख रही है. 

जानें मनीष कश्यप ने क्या किया था दावा? 

मनीष कश्यप ने जेल जाने से पहले एक वीडियो जारी करते हुए कहा था "अगर मैं गिरफ्तार हुआ तेजस्वी यादव जी चैलेंज है आप जितना मेरा कुंडली खंगालेंगे उससे सौ गुना ज्यादा मैं आपकी कुंडली खंगालूंगा. जेल से आने के बाद 180 दिन के अंदर आपकी सरकार गिरा दूंगा. यह मेरी गारंटी है."

फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में गए थे जेल

बिहार में महागठबंधन सरकार गिरने की अटकलों के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप का यह वीडियो लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. दरअसल मनीष कश्यप को पिछले साल मार्च में तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों के फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. तमिलनाडु सरकार ने मनीष के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की थी. उसके बाद वह करीब 9 महीने जेल में रहे. लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद कोर्ट से बेल मिलने के बाद मनीष कश्यप 23 दिसंबर को जेल से बाहर आये.