राहुल गांधी के लिए ऐसी दीवानगी...कड़कड़ाती ठंड में कश्मीरी युवक ने नंगे पांव दिल्ली तक दौड़ाई साइकिल
जम्मू-कश्मरी के बांदीपोरा के वाटापोरा पयान गांव के रहने वाले मंजूर अहमद भट राहुल गांधी के जबरदस्त फैन हैं. राहुल गांधी के प्रति उनकी दीवानगी इस कदर है कि वे कड़कड़ाती ठंड में नंगे पैस सैकड़ों किलो मीटर साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचे हैं.
गरीब-मजलूम जनता को अपने नेताओं से कितनी आस रहती है कि वे उनके लिए कुछ करेंगे लेकिन नेता हैं कि चुनाव जीतने के बाद ये भी नहीं देखते जिस जनता ने उन्हें बनाया है उसका हाल क्या है? लोगों को फिर भी अपने नेता से आस रहती है. इ्सी आस के सहारे एक युवक कड़कड़ाती ठंड में नंगे पैर साइकिल चलाकर कश्मीर से दिल्ली अपने प्रिय नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचा है.
जम्मू-कश्मरी के बांदीपोरा के वाटापोरा पयान गांव के रहने वाले मंजूर अहमद भट राहुल गांधी के जबरदस्त फैन हैं. राहुल गांधी के प्रति उनकी दीवानगी इस कदर है कि वे कड़कड़ाती ठंड में नंगे पैस सैकड़ों किलो मीटर साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचे हैं.
हर रोज 150 किलोमीटर चलाई साइकिल
साइकिल के आगे राहुल गांधी की फोटो लगाए भट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने 8 दिसंबर को अपनी यात्रा बांदीपुरा से शुरू की थी और वह 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे. उन्होंने कहा कि दिल्ली तक पहुंचने के लिए उन्होंने हर रोज 150 किलो मीटर साइकिल चलाई
मुझे राहुल गांधी से कुछ नहीं चाहिए
भट ने कहा कि वो राहुल गांधी की राजनीति से बहुत प्रभावित हैं और उनके फैन हैं. भट नेकहा कि उन्हें राहुल गांधी से कुछ नहीं चाहिए. बस वो राहुल से मिलकर उन्हें अपने गांव का हाल बताना चाहते हैं. उन्होंने घाटी के नौजवानों और खासतौर पर बेरोजगारी पर भी चिंता जताई है. मंजूर अहमद भट कहते हैं कि भारत का नागरिक होने के नाते, मैं अपने नेता राहुल गांधी के सामने जम्मू-कश्मीर के नौजवानों की आवाज बनकर बेरोजगारी का मुद्दा उठाउंगा. फिलहाल भट की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई है लेकन उसे उम्मीद है कि जल्द ही वो अपने नायक से मिल पाएगा...