Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

केदारनाथ जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक गिरा पत्थर और 3 ने तोड़ दिया दम, कई घायल

केदारनाथ धाम के मार्ग चीड़वासा में अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा, जिसकी वजह से करीब 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब 8 लोग इस हादसे में घायल हैं. फिलहाल इस रूट को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं मौके पर एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. राहत बचाव का कार्य जारी है. यह हादसा सुबह साढ़े सात बजे का बताया जा रहा है.

Social Media
India Daily Live

चार धाम यात्रा में से एक केदारनाथ धाम से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आज सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया है. यहां चीड़वासा में अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा, जिसकी वजह से करीब 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीं करीब 8 लोग इस हादसे में घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. 


आशंका जताई जा रही है कि मलबे अभी और भी कई तीर्थयात्री दबे हो सकते हैं. एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. राहत बचाव का कार्य जारी है. यह हादसा सुबह साढ़े सात बजे का बताया जा रहा है.

केदारनाथ धाम मार्ग में बड़ा हादसा

इस हादसे के तुरंत बाद इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई. इसके बाद NDRF की टीम मौके पर पहुंच कर राहत बचाव का काम कर रही है. इस दौरान मौके पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं.

फिलहाल रूट बंद 

जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि इस पैदल रास्ते वाले मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं. फिलहाल कुछ देर के लिए इस मार्ग को बंद कर दिया गया है.