T20 World Cup 2026

Maharashtra New CM Oath: 5 दिसंबर को होगा महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी होंगे शामिल

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी अहम बना देती है. अब सभी की नजरें इस समारोह पर टिकी हैं, जो राज्य के भविष्य के राजनीतिक परिवर्तनों का संकेत दे सकता है.

Social Media
Mayank Tiwari

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में राजनीति का माहौल तेज हो गया है और अब राज्य में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है. महाराष्ट्र में नई महायुति सरकार 5 दिसंबर को शपथ लेगी. यह शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में संपन्न होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसकी जानकारी महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दी. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार (30 नवंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, "महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गुरुवार, 5 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा. बता दें कि, यह शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आज़ाद मैदान में होगा.