Prasad Pujari: मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी चीन से लाया गया भारत, जानें इसका आपराधिक इतिहास?
Prasad Pujari: मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को सफलतापूर्वक चीन से मुंबई वापस ले आए. साल 2020 में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था.
Gangster Prasad Pujari: मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने शुक्रवार को मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई लाया. 2020 में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था. प्रसाद पुजारी पर IPC और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (एमसीओसी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
पुजारी मुंबई स्थित एक बिल्डर से जुड़े 2020 के जबरन वसूली मामले सहित कई हत्या और जबरन वसूली के मामलों में आरोपी है. उसे पिछले साल इंटरपोल के नोटिस पर हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था. 2020 में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उसी जबरन वसूली मामले में प्रसाद पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को गिरफ्तार किया था. इंदिरा के साथ-साथ दो अन्य लोगों- सुनील अंगने और सुकेश कुमार पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा था.
'पुजारी ने एक चीनी महिला से की थी शादी'
निर्वासित गैंगस्टर कुमार पिल्लई का पूर्व सहयोगी पुजारी 2010 से अधिकारियों से बच रहा था. पिछले साल चीन द्वारा प्रत्यर्पण को मंजूरी दिए जाने के बाद मुंबई पुलिस उसे भारत लाने में सफल रहा. भारतीय एजेंसियों की पकड़ से बचने के लिए पुजारी ने एक चीनी महिला से शादी की, लेकिन जांच एजेंसियों की कड़ी मेहनत के बाद उसे चीन से निर्वासित कर दिया गया. 2019 में शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रकांत जाधव पर फायरिंग मामले सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता रही है.
Also Read
बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका से पकड़ा गया था एक और गैंगस्टर
इस महीने की शुरुआत में एक अलग घटना में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दक्षिण अफ्रीका में एक अन्य वांछित गैंगस्टर मोहम्मद गौस नियाज़ी को पकड़ा था. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक प्रमुख व्यक्ति नियाज़ी पर 2016 में बेंगलुरु में एक आरएसएस नेता की हत्या का आरोप लगाया गया था.