menu-icon
India Daily

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज, जानें क्या हैं आरोप?

महाराष्ट्र के लातूर में सरकारी स्कूल में कथित तौर पर बिना अनुमति के प्रवेश, शिक्षकों से विवाद और शैक्षणिक कार्य में बाधा डालने के आरोपों पर CJP फाउंडर अभिजीत दिपके समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज, जानें क्या हैं आरोप?
Courtesy: X

लातूर के औसा इलाके के एक सरकारी स्कूल से जुड़ा मामला पुलिस तक पहुंच गया है. शिक्षकों की शिकायत के आधार पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके, अजिंक्य शिंदे समेत पांच लोगों के खिलाफ औसा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

कक्षाओं में जाने और फोटो लेने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे अभिजीत दिपके, अजिंक्य शिंदे और उनके साथ कुछ लोग स्कूल परिसर में पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से विभिन्न सवाल किए और करीब डेढ़ से दो घंटे तक वहां मौजूद रहे. शिक्षकों का कहना है कि स्कूल और कक्षाओं में बिना अनुमति प्रवेश किया गया तथा तस्वीरें भी ली गईं.

शिक्षकों से विवाद, धमकी देने का आरोप

मामला उस समय और बढ़ गया, जब स्कूल में दूसरे विद्यालय के विद्यार्थियों को बैठाने के मुद्दे पर शिक्षकों और वहां पहुंचे लोगों के बीच कथित विवाद हुआ. शिकायत में अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल और शिक्षकों को निलंबित कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. शिक्षकों ने दावा किया कि इस घटनाक्रम से स्कूल का सामान्य शैक्षणिक काम प्रभावित हुआ.

पुलिस कर रही आरोपों की जांच

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिजीत दिपके समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दिपके और उनके साथ मौजूद लोगों का पक्ष सामने नहीं आया है. इसलिए आरोपों की वास्तविकता और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.