महाराष्ट्र में बाढ़ से हाहाकार, मौत बनकर बह रहा सैलाब; स्कूल-कॉलेज में हो गई छुट्टी

Maharashtra Flood: महाराष्ट्र के कई शहर इस समय बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. मुंबई और पुणे में पानी ही पानी है. पुणे के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. एनडीआरएफ और सेना के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं. गुरुवार को पुणे में करंट की वजह से 3 लोगों की मौत की भी खबर सामने आई. मुंबई में गुरुवार को ही सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मुंबई के कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई.

Social Media
India Daily Live

Maharashtra Flood: महाराष्ट्र में बाढ़ से भयंकर तबाही मची है. मुंबई से लेकर पुणे और नागपुर तक पानी ही पानी देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक गुजरात, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. गुरुवार को बाढ़ की वजह से पानी में करंट उतरने से पुणे में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण डूबे अपने ठेले को हटाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें करंट लग गया. 

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मुंबई के कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई.  पुणे शहर का भी यह हाल है. 

बांध में क्षमता से ज्यादा पानी

पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में कई आवासीय इलाकों में बाढ़ आ गई है. खडकवासला बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण बांध अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच गया है.  पुणे के लवासा से लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार लैंडस्लाइड की वजह से 2 से 3 लोगों की दबे होने की आशंका है.

किसानों के लिए राहत पैकेज जारी करने की मांग   

बाढ़ को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने एकनाथ शिंदे सरकार से राज्य भर में भारी बारिश के कारण फसल नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा करने का आग्रह किया है.