IPL 2026 US Israel Iran War

पुणे नगर निगम चुनाव से पहले आखिरी रविवार को पार्टियों ने प्रचार किया तेज, घर घर जाकर की वोट की अपील

पुणे नगर निकाय चुनाव से पहले अंतिम रविवार को सभी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है. रैलियों, रोडशो और घर घर संपर्क के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश हो रही है.

Pinterest
Km Jaya

पुणे: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पुणे में चुनावी माहौल अपने चरम पर पहुंच गया है. मतदान से पहले अंतिम रविवार को सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है. शहरभर में रैलियां, रोडशो और घर घर जाकर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

रविवार 11 जनवरी को प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण पार्टियां इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. हर दल की कोशिश है कि अंतिम समय में अधिक से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया जाए. स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को लेकर उम्मीदवार मतदाताओं को साधने में जुटे हैं.

कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदीप देशमुख ने क्या कहा?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदीप देशमुख ने कहा कि अंतिम रविवार को प्रचार का तेज होना स्वाभाविक है. उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार व्यक्तिगत और पार्टी स्तर पर सघन जनसंपर्क कर रहे हैं. शहर के अलग अलग इलाकों में रोडशो और रैलियों की योजना बनाई गई है. एनसीपी का फोकस जमीनी मुद्दों और स्थानीय विकास पर केंद्रित है.

BJP नेता माधुरी मिसाल ने क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी की नेता माधुरी मिसाल ने कहा कि भाजपा पिछले कई दिनों से पूरे शहर में सक्रिय रूप से प्रचार कर रही है. उन्होंने बताया कि पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों को पूरा समर्थन दे रही है. रविवार को रोडशो के साथ साथ घर घर जाकर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है. भाजपा का दावा है कि उसे शहरी मतदाताओं का मजबूत समर्थन मिल रहा है.

NCP नेता श्रीकांत पाटिल ने क्या कहा?

एनसीपी शरद पवार गुट के नेता श्रीकांत पाटिल ने कहा कि पार्टी स्थानीय स्तर पर संपर्क बढ़ाने पर जोर दे रही है. उम्मीदवार अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियां कर रहे हैं. इसके अलावा हाउसिंग सोसायटियों में जाकर मतदाताओं से सीधे बातचीत की जा रही है. पार्टी का मानना है कि सीधा संवाद मतदाताओं को जोड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है.

कांग्रेस नेता अरविंद शिंदे ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता अरविंद शिंदे ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मैदान में पूरी तरह सक्रिय हैं. उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं. वे जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी की नीतियों और वादों को सामने रख रहे हैं.इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार भी अपने अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम चला रहे हैं.