Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में बीजेपी-अकाली के रास्ते अलग, अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच समझौता नहीं हो पाया है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब की भविष्य के लिए ये फैसला लिया गया है.

India Daily Live

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच बात नहीं बन पाई. दोनों ही पार्टियों के बीच पंजाब में गठबंधन नहीं होगा. पंजाब में बीजेपी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. यह ऐलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया है. 

सुनील जाखड़ की ओर से जारी इस वीडियो में कहा गया है कि भारतीय जनता पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. पार्टी ने ये फैसला लोगों की राय, पार्टी के वर्कर्स की राय, नेताओं की राय को लेकर उसके बाद पंजाब की जवानी, किसानी, पंजाब दे व्यारपारी, मजदूरों और सबके भविष्य के लिए ये फैसला लिया गया है. क्योंकि जो काम बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पंजाब में किए हैं वो किसी ने नहीं किए.

कयास लगाए जा रहे थे लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच पंजाब में गठबंधन हो जाएगा. गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अकाली दल ने कृषि कानूनों के विरोध में 2020 में गठबंधन से नाता तोड़ लिया था.
 

खबर अपडेट की जा रही है...