Maharashtra Exit Polls 2024: भीषण गर्मी में महाराष्ट्र में मुरझाया कमल, एग्जिट पोल में किसको मिली बढ़त?

Maharashtra Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024: देश की जनता की निगाहें 4 जून पर टिकी हैं.लेकिन उससे पहले आज यानी 1 जून को एग्जिट पोल के आंकड़े आ चुके हैं. ये आंकड़े भी जनता को कहीं न कहीं इस बात की गवाही देते नजर आ रहे हैं कि किस पार्टी की सरकार बनने वाली है.

India Daily
India Daily Live

Maharashtra Exit Polls 2024: लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान हो चुके हैं. एग्जिट पोलके नतीजें आना शुरू हो गए हैं. इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. अलग-अलग एंजेसियों के एग्जित पोल सामने आ चुके हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एक बार फिर से एनडीए सरकार बना रही है. रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 359, इंडिया गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं, रिपब्लिक टीवी मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 353-368, इंडिया गठबंधन को 118-133 को और अन्य 43-48  मिलती नजर आ रही हैं. महाराष्ट्र की 48 सीटों में एग्जित पोल ने बता दिया कि यहां से किस पार्टी को बहुमत मिल रहा है. रिपब्लिक टीवी मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन 13-19, वहीं अन्य को एक भी सीटें नहीं मिल रही हैं. इस एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को नुकसान हो रहा है. पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए को महाराष्ट्र में 41 सीटें मिली थी. न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल की मानें तो महाराष्ट्र में बीजेपी और उसके सहयोगियों को (33+) +5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को (15+)+5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. 

महाराष्ट्र में कौन सी एजेंसी के क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

महाराष्ट्र के लिए रिपब्लिक टीवी मैट्रिज का एग्जिट पोल 

महाराष्ट्र रिपब्लिक टीवी मैट्रिज एग्जिट पोल
NDA  30-36  सीटें 
इंडिया गठबंधन  13-19 सीटें 
अन्य 0

 महाराष्ट्र के लिए एबीपी सी वोटर का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल
NDA 22-26 सीटें
इंडिया गठबंधन 23-25
अन्य 0

महाराष्ट्र के लिए न्यूज 24 चाणक्य का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र  न्यूज 24 चाणक्य
NDA 38+ (33+- बीजेपी+5)
इंडिया गठबंधन 20+ (15+- कांग्रेस + 5)
अन्य 0

महाराष्ट्र के लिए न्यूज 18 का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र  न्यूज 18 एग्जिट पोल
NDA 32-35 सीटें
इंडिया गठबंधन 15 से 18
अन्य 0

महाराष्ट्र के लिए स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र  द स्ट्रेलेमा एग्जिट पोल
NDA 24 से 27 सीटें
इंडिया गठबंधन 20 से 23 सीटें
अन्य  

महाराष्ट्र के लिए जन की बात का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र जन की बात एग्जिट पोल
NDA 34 से 41 सीटें
इंडिया गठबंधन 9 से 16 सीटें 
अन्य 0

एग्जिट पोल ने बताया किसकी बन रही है सरकार

लोकसभा चुनाव के सात चरण संपन्न हो चुके हैं. लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान हो चुके हैं. 4 जून से पहले आज के एग्जिट पोल ने कहीं न कहीं ये क्लियर कर दिया है कि किस पार्टी की सरकार बन रही है? आम चुनाव में बड़े राज्यों में जो भी पार्टी ज्यादा सीटें जीतेगी वही दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल आ चुके हैं. अलग-अलग टीवी चैनल के एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं. सब कुछ विस्तार से जानेंगे. महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर मुकाबला कांटे का है. 48 लोकसभा सीटों पर महायुति (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी) और महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, एनसीपी NCP, शिवसेना-UBT) के बीच कांटे का मुकाबला है. महाविकास अघाड़ी की ओर से शिवसेना का उद्धव गुट 21 सीटों पर, 10 सीटों पर एनसीपी और 17 सीटों पर कांग्रेस पर मैदान में है. वहीं, महायुति गठबंधन में बीजेपी 28, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 15 सीटों पर, एनसीपी (अजित पवार) चार सीटों पर और राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) एक सीट पर चुनावी मैदान में है. इन सीटों के एग्जिट पोल के नतीजे बहुत कुछ कह रहे हैं. एग्जिट पोल चुनावी नतीजों से पहले जारी किए जाते हैं. कुछ कंपनियां चुनाव के दौरान वोटरों से बात करके इस डाटा को तैयार करती हैं. जरूरी नहीं की एग्जिट पोल पूरी तरह से सही साबित हों. वहीं, एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. महाराष्ट्र की 48 सीटों में से एनडीए को 22-26 और इंडिया गठबंधन को 23-25 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. 

कैसे थे 2019 के नतीजे?

महाराष्ट्र में  पांच चरणों (19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई) में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए. 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी का प्रदर्शन काफी लचर था. एनडीए को 41 सीटें, कांग्रेस को 1, एनसीपी को 4 और अन्य को एक सीट पर जीत मिली थी. इस बार के चुनावी एग्जिट पोल बिल्कुल अलग हैं. 2019 में एनडीए को कुल 353 सीटें मिलीं. जिसमें अकेले बीजेपी को  303 सीटों पर जीत मिली थी. UPA के खाते में 93 सीटें आई थीं, जिसमे कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली थी. 2019 में महाराष्ट्र में एनडीए को 41 सीटें मिली थी. इसमें से 23 सीटों पर बीजेपी ने अकेले जीत दर्ज की थी, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को महज 05 सीटों पर जीत मिली थी.