सिया ने वेडिंग शॉपिंग के लिए केतन से लिए थे 1 करोड़, फिर चेतन को किए ट्रांसफर- सूत्र
पुणे के 26 साल के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है. पुलिस ने बताया कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने शादी की खरीदारी के नाम पर केतन से करीब 1 करोड़ रुपये लिए थे.
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के 26 साल के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है. पुलिस ने बताया कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने शादी की खरीदारी के नाम पर केतन से करीब 1 करोड़ रुपये लिए थे. यह पैसा सिया ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी को दे दिया. पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने हत्या की पूरी योजना पहले से बनाई थी.
सिया और चेन ने फ्यूचर को लेकर टाइमलाइन तैयार की थी. दोनों ने तय किया था कि केतन की हत्या के बाद सिया तीन साल तक अकेली रहेगी. इस दौरान चेतन अपना कारोबार संभाल लेगा और आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएगा. तीन साल बाद जब केस ठंडा पड़ जाएगा, तब दोनों शादी कर लेंगे. इस प्लान का मकसद था कि परिवार और लोगों पर शक न हो. चेतन आर्थिक रूप से कमजोर था, इसलिए उसने सिया से कहा था कि उसे कम से कम तीन साल लगेंगे खुद को स्टेबल करने के लिए.
सिया ने केतन को दिए थे 1 करोड़ रुपये:
केतन ने शादी की तैयारी के लिए सिया को 1 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन सिया ने यह पूरा पैसा चेतन को दे दिया जिससे वह अपना बिजनेस संभाल सके. 18 जून को लोहगढ़ किले पर सिया और चेतन ने केतन को कथित तौर पर खाई में धक्का देकर मार डाला. पुलिस ने दोनों को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.
Also Read
पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. सिया के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. परिवार का कहना है कि उन्होंने सिया पर शादी के लिए कोई दबाव नहीं डाला था. सिया के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, सिया के माता-पिता से पूछे गए ये जरूरी सवाल:
सवाल: क्या आपको यह जानकारी थी कि सिया और चेतन अच्छे दोस्त थे और उनके बीच प्रेम संबंध भी थे?
जवाब: हमें इस बारे में बिल्कुल कोई जानकारी नहीं थी. सिया ने कभी चेतन का नाम भी नहीं लिया, इसलिए हमें उनके बीच किसी तरह के प्रेम संबंध की भी भनक नहीं लगी.
सवाल: क्या सिया ने चेतन से शादी करने की जिद की थी?
जवाब: नहीं, सिया ने कभी भी चेतन से शादी करने की कोई इच्छा या जिद नहीं जताई.
सवाल: क्या केतन के साथ रिश्ता सिया की पूरी सहमति से तय किया गया था?
जवाब: हां, रिश्ता मित्तल परिवार की ओर से आया था. हमने सबसे पहले सिया को केतन अग्रवाल के बारे में बताया और उसकी तस्वीरें दिखाईं. उसकी सहमति मिलने के बाद ही आगे की बातचीत बढ़ाई गई. सगाई से पहले भी हमने दोबारा पुष्टि की कि सिया को केतन पसंद है. उसके हाँ कहने के बाद ही सगाई हुई.
सवाल: क्या सिया को केतन का स्वभाव पसंद नहीं था?
जवाब: रिश्ता तय होने के बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई. सगाई के बाद वे कई बार मिले, घूमने गए और केतन हमारे घर भी आए. सिया ने कभी यह नहीं कहा कि उसे केतन का स्वभाव पसंद नहीं है.
सवाल: क्या सिया पर केतन से शादी करने का कोई दबाव बनाया जा रहा था?
जवाब: बिल्कुल नहीं. सिया हमारी लाडली बेटी है. उसने कभी नहीं कहा कि वह मजबूरी में शादी कर रही है. हमने उस पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला.
सवाल: क्या आपको पता था कि रिश्ता तय होने के बाद भी सिया चेतन से मिलती-जुलती रहती थी?
जवाब: हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी.
सवाल: क्या आपको यह मालूम था कि साहिल और चेतन दोस्त हैं?
जवाब: साहिल ने खुद बताया कि चेतन उसका दोस्त है. दोनों क्रिकेट के मैदान पर मिलते थे. साहिल के कई दोस्त हैं, चेतन उनमें से एक है. लेकिन हमने दोनों को कभी साथ नहीं देखा.
सवाल: क्या आपको केतन की हत्या की किसी साजिश की भनक लगी थी?
जवाब: आज भी हमें यकीन नहीं हो रहा कि सिया ऐसा कर सकती है. केतन हमारे घर आते थे, सिया के साथ घूमने जाते थे. हमने उन्हें हमेशा हंसते-खेलते देखा. इसलिए हमें कभी भी किसी साजिश का शक नहीं हुआ.
सवाल: क्या सिया और केतन के रिश्ते में कोई गंभीर समस्या नजर आई थी?
जवाब: परिवार का कहना है कि उन्हें ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ. दोनों सामान्य रूप से मिलते-जुलते थे और परिवार के सामने कभी कोई विवाद नहीं हुआ.
सवाल: क्या सिया के व्यवहार में कोई ऐसा बदलाव आया था जिससे साजिश का अंदेशा हो सकता था?
जवाब: परिवार ने कहा कि उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि सिया किसी बड़ी योजना में शामिल हो सकती है. उसके व्यवहार में कोई संदिग्ध बदलाव नजर नहीं आया.