IPL 2026

पिनाराई विजयन के घर के बाहर हंगामा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने ED की गाड़ी पर किया हमला

ED द्वारा केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों के वाहन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया.

ani
Kuldeep Sharma

केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में उस समय भारी तनाव फैल गया जब CPI-M कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया. यह हंगामा 'कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड' मामले से जुड़ी छापेमारी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान हुआ. यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन के घर के बाहर चल रहा था.

जानकारी के अनुसार ईडी ने सीएमआरएल से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में केरल भर में करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ ठिकाने पिनाराई विजयन और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े हैं. इस कार्रवाई से नाराज माकपा समर्थक सड़कों पर उतर आए और उन्होंने केंद्रीय एजेंसी पर राजनीतिक कारणों से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया.

 

ईडी की यह जांच 'एक्सालोजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी के कथित अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी है. यह कंपनी पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन की है. जांचकर्ताओं को शक है कि इस कंपनी ने बिना कोई आधिकारिक सर्विस दिए सीएमआरएल से पैसे लिए थे.