पत्नी से SEX करने को किया मजबूर, वीडियो बनाया, प्राइवेट पार्ट पर 23 स्टेपलर ठोंके, दंपत्ति ने 2 युवकों के साथ की दरिंदगी

केरल से अपराध का एक अनोखा मामला सामने आया है. इस मामले में एक दंपत्ति ने मिलकर दो व्यक्तियों को बुरी तरह प्रताड़ित किया. पहले व्यक्ति को यौन क्रिया करने के लिए मजबूर किया गया. वहीं दूसरे व्यक्ति के गुप्तांग सहीत अन्य अंगों पर स्टेपल लगा दिया.

Social Media
Shanu Sharma

Kerala Crime: केरल के कोइपुरम से अपराध का एक अजीब मामला सामने आया है. इस मामले में एक दंपत्ति ने दो अलग पुरुषों पर अत्याचार की सारी हदें पार कर दी. इस शादीशुदा जोड़े ने मिलकर दोनों व्यक्ति को बुरी तरह से प्रताड़ित किया. पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उस दंपत्ति ने एक व्यक्ति को लोहे से पीटा और उसके साथ यौन शोषण कर उसके पैसे लूट लिए. वहीं दूसरे व्यक्ति के शरीर पर इस 'साइको' जोड़े ने 23 स्टेपल लगाए. कई स्टेपल उसके गुप्तांगों पर भी था. इसके बाद उसका फोन लूट लिया. 

कोइपुरम के चरलाकुन्नू निवासी जयेश और उसकी पत्नी रेशमी ने अपने जान-पहचान के दो अगल पुरुषों को अपना शिकार बनाया. पहले उन्हें घर पर बुलाया और फिर उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. हालांकि ऐसा करने के पीछे की वजह का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. 

यौन संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

दंपत्ति ने पहले पीड़ित को यौन शोषण किया. 19 साल के युवक नीलमपेरूर को रेशमी ने यौन क्रिया करने के लिए मजबूर किया और वहीं आरोपी महिला के पत्ती जयेश ने इस कृत्य को रिकॉर्ड किया. इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर 19 साल के लड़के को पहले बांधा और फिर लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी. सनकी दंपत्ति ने युवक को साइकिल की चेन से पीटा और उसपर मिर्च स्प्रे छिड़कर उसके पास से 19 हजार रुपये लूट लिए. इसके बाद खंजर से धमका कर एक ऑटोरिक्शा स्टैंड पर ले जाकर छोड़ दिया. 

गुप्तांग सहित शरीर के 23 जगहों पर स्टेपल

दंपत्ति द्वारा प्रताड़ित किया गया दूसरा पीड़ित जयेश का एक्स सहकर्मी है. इसे भी दोनों ने मिलकर पहले खूब पीटा और फिर उसके गुप्तांग सहित शरीर के 23 जगहों पर स्टेपल लगा दिए. दंपत्ति ने इस घिनौने अपराध को ओणम के दिन अंजाम दिया. इस खास दिन पर उसने अपने पूर्व सहकर्मी को घर पर बुलाया था और फिर उसे प्रताड़ित कर उसके पैसे और मोबाइल छिन लिया. बाद में एक पीड़ित ने अस्पताल में इलाज के दौरान यह पूरी जानकारी पुलिस को दी. हालांकि पहले प्रताड़ित व्यक्ति इस बात को छुपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब पुलिस ने उसे विश्वास में लिया तो उसने बताया कि जयेश और रेशमी ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया. इस दंपत्ति के ऊपर बीएनएस के कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं एक पीड़ित की ओर से इसे काले जादू का हिस्सा बताया गया है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है.