IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

शराब घोटाले में केजरीवाल और AAP पार्टी आरोपी, ED ने क्या दी दलील

अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ सकती है. ईडी ने कथित शराब घोटाले मामले में केजरवाल और आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया है.

India Daily Live

कथित शराब घोटाले मामले में अब आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया गया है. ईडी ने अपने चार्जशीट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया है. एजेंसी का दावा है कि केजरीवाल द्वारा अपने उपकरणों का पासवर्ड साझा करने से इनकार करने के बाद हवाला ऑपरेटरों के उपकरणों से चैट बरामद की गई हैं.

ईडी का दावा है कि कथित शराब घोटाले से मिली रिश्वत की रकम का फायदा आम आदमी पार्टी को भी मिला. जांच एजेंसी का कहना है कि पार्टी ने गोवा चुनाव प्रचार में घोटाले से मिली रकम का इस्तेमाल किया. ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसे उत्पाद शुल्क नीति मामले में अपराध की कथित आय के संबंध में अरविंद केजरीवाल और हवाला ऑपरेटरों के बीच चैट का पता चला है. 

आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद अब पार्टी के पदाधिकारियो की मुश्किलें भी बढ़ सकती है. पार्टी के संयोजक होने के नाते अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती है. ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसे आबकारी नीति मामले में अपराध की कथित आय के संबंध में अरविंद केजरीवाल और हवाला ऑपरेटरों के बीच चैट का पता चला है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसला सुरक्षित रख लिया. साथ ही कहा कि केजरीवाल जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जा सकते हैं. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई की.