IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Prajwal Revanna arrested: 'प्रज्वल एक गुनाह अनेक,' क्या पुलिस के सामने उगलेंगे MMS-यौन उत्पीड़न केस के सारे राज?

Prajwal Revanna arrested: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को 34 दिनों के बाद एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया. प्रज्वल आज सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जैसे ही उतरे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

ANI
India Daily Live

Prajwal Revanna arrested: यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे जनता दल सेक्यूलर (JDS) के सस्पेंड नेता प्रज्वल रेवन्ना को आज SIT ने गिरफ्तार कर लिया. 27 अप्रैल को जर्मनी भागे प्रज्वल 34 दिनों बाद शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे. उन्हें एयरपोर्ट पर उतरते ही एसआईटी ने अरेस्ट कर लिया.

कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद एसआईटी टीम रेवन्ना को मेडिकल के लिए ले जाएगी. इसके बाद 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी. कहा जा रहा है कि एसआईटी दो हफ्तों की रिमांड की मांग कर सकती है. प्रज्वल के खिलाफ अब तक 3 FIR दर्ज की जा चुकी है. उनके विदेश जाने के बाद एसआईटी की अपील पर इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था. 

दावा किया गया था कि वे जर्मनी चले गए हैं. उनके देश छोड़ने के एक दिन बाद यानी 28 अप्रैल को उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. आरोपी लगाने वाली महिला प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार बताई गई. महिला ने अपनी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. यौन शोषण करने के वीडियो सामने आने के बाद, राज्य महिला आयोग ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से जांच का आग्रह किया था. राज्य महिला आयोग की सिफारिशों के बाद कर्नाटक सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था.