'कहीं कपिल शर्मा की छुट्टी न कर दें कंगना रनौत...', अब विक्रमादित्य सिंह ने किया पलटवार
विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर पलटवार किया है. उन्होंंने कहा कि कंगना के मनोरंजन का समय अब हिमाचल प्रदेश में पूरा हो गया है. उन्होंने काफी बयान दिए थे जिन्हें सुनने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए है. वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को अच्छी टक्कर दे रही हैं.
हिमाचल प्रदेश के मंडी से क्रांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर पलटवार किया है. विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता उन्होंने कहा कि कंगना खुद मोदी के नाम पर वोट मांग रही हैं. एसपीयू मंडी एक राजनीतिक विचारधारा का अखाड़ा बनकर रह गया है. राजनीतिक रूप से इस्तेमाल के लिए भाजपा ने काम किया.
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने अभी उनसे (कंगना रनौत) कठिन सवाल पूछे हैं, लेकिन वह हमेशा महिला विरोधी रुख के पीछे छिपने की कोशिश करती हैं. उनके मनोरंजन का समय अब हिमाचल प्रदेश में पूरा हो गया है. उन्होंने काफी बयान दिए थे जिन्हें सुनने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए है. वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को अच्छी टक्कर दे रही हैं. मुझे लगता है कि उन्हें 4 जून के बाद मुंबई वापस जाकर फिल्में करनी चाहिए या फिर वह कंगना रनौत के साथ कॉमेडी शो शुरू कर सकती हैं.
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चाहे कैप्टन विक्रम बत्रा हों या सौरभ कालिया, जिस तरह से उन्होंने देश के लिए, हिमाचल के लिए अपनी जान कुर्बान की है, अब समय आ गया है जब राज्य का अलग प्रतिनिधित्व होना चाहिए' सेना में मैं इस मुद्दे को पूरी गंभीरता के साथ लोकसभा में उठाऊंगा कि भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश की एक रेजिमेंट होनी चाहिए. मुझे पता है कि रक्षा में राज्यों को प्रमुखता नहीं दी जाती है, बल्कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं और उच्च प्रतिनिधित्व को देखते हुए उन सेवाओं में राज्य के युवा, अब समय आ गया है जब अपने जीवन का बलिदान देने वालों को उचित सम्मान देने के लिए राज्य में एक अलग रेजिमेंट होनी चाहिए.
मंगलवार को कंगना रनौत प्रचार के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा. जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि इनसे ज्यादा भ्रष्टाचारी कोई नहीं है. ये लोगों का पैसा खाने के लिए सत्ता चाहते हैं. मैं विक्रमादित्य तुम्हारी तरह नहीं हूं जो मां-बाप के नाम पर जो वोट मांगते हो. मैं पद्मश्री हूं, फिल्ममेकर हूं, अपना काम खुद करती हूं. अपना पैसा खुद कमाती हूं.