'आलमारी के पीछे बंकर, हथियारों का जखीरा और सेना की हर चाल पर नजर,' कुलगाम में कैसे सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बने हैं आतंकी?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार रात तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के 4 आतंकी मारे गए. आतंकियों तक पहुंचने में सुरक्षाबलों के पसीने छूट गए. उनके छिपे होने का तरीका ऐसा था, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. कुछ आतंकी बंकर में छिपे थे. आतंकियों का सेटअप देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Social Media
India Daily Live

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार देर रात तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादी ढेर हो गए हैं. आतंकी घंटों तक एक बंकर में छिपे थे. वे वहीं से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर सुरक्षाबलों पर हमला बोल रहे थे. आतंकी चिन्निगाम फ्रिसल में एक ऐसे घर में रह रहे थे, जहां उन्होंने एक अलमारी के पीछे बंकर बना रखा था. अलमारी बंद होने पर किसी को शक तक नहीं होता कि पीछे आतंकी छिपे हैं. आतंकियों ने अलमारी के पीछे बंकर बना रखा था. आतंकी उस बंकर में जाकर आरपार होते नजर आ रहे हैं. सुरक्षाबलों को अब शक है कि आतंकियों को स्थानीय लोग पनाह दे रहे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा अधिकारी अलमारी के पीछे छिपे एक घर में अलमारी के पीछे छिपे एक बंकर की पड़ताल कर रहे हैं. यह बंकर कंक्रीट से बना है और बेहद सुरक्षित है. एक घर में अलमारी के नीचे वाले हिस्से से इस बंकर में छिपने की जगह है, जो सीधे किसी शख्स को नीचे सुरक्षित पहुंचा देती है. इमसमें इंसान अपने साथ कुछ लेकर भी जा सकता है. सुरक्षाबल भी ऐसे बंकर को देखक हैरान हैं. यही वजह है कि सैन्य ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को इतनी मुश्किलें आई हैं. 

कश्मीर में 6 आतंकी हो चुके हैं ढेर

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुलगाम में हुए अलग-अलग ऑपरेशन में अब तक भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो चुके हैं, वहीं कुल 6 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर भी कर दिया है. सारे आतंकी, हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में एक पैरा कमांडो समेत दो जवानों ने अपनी जान कुर्बान कर दी. जम्मू और कश्मीर पुलिस के महानिदेशक RR स्वैन ने आतंकियों के खात्मे को उपलब्धि बताया है लेकिन इसकी कीमत, हमें अपने जवानों को खोकर चुकानी पड़ी है. 

 

मदेरगाम में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान फैसल और आदिल के तौर पर हुई है. ये आतंकी हमले दक्षिण कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए हैं. यह पता लगाना अभी बाकी है कि ऐसे और कितने बंकर हैं. क्या आतंकियों ने ऐसे घर ढूंढ लिए हैं, जहां उनके लिए ऐसे बंकर बने हों. सेना अब जांच करेगी. ये नई चुनौती है, जिसकी वजह से सेना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

नोट: इंडिया डेली लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.