J&K: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, जारी है सर्च ऑपरेशन
Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खत्मे को लेकर सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्तैद हैं. राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियो के बीच मुठभेड़ हुई है.
Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों (Terrorists) के बीच मुठभेड़ हो गई. सुरक्षाबलों को कालाकोट वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सेना ने पुलिस के साथ मिलकर कालाकोट इलाके में ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जंगलों में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं.
आतंकियों ने किया भागने का प्रयास
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बीती रात रुक-रुककर फायरिंग होती रही. आतंकी किसी हाइड आउट में छिपे थे लिहाजा सोमवार को दिन के समय सुरक्षाबलों को कोई कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद रात के अंधेरे में आतंकवादियों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. शुरुआती दौर की फायरिंग में दो से तीन जवानों के जख्मी होने की सूचना है.
पढ़ें देश से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें