ISRO की एक और कामयाबी, सूर्य मिशन Aditya L1 ने सौर हवाओं का शुरू किया अध्ययन
ISRO Surya Mission Aditya L1 starts working: इसरो ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उपग्रह में लगे पेलोड- आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट ने अपना काम करना शुरू कर दिया है. पेलोड ने सूर्य की हवाओं का अध्ययन करना शुरू कर दिया है.
ISRO Surya Mission Aditya L1 starts working: : सूर्य का अध्ययन करने के लिए भेजे गए सोलर मिशन आदित्य एल 1 ने कामयाबी की नई उड़ान भरी है. इसके पेलोड ने काम करना शुरू कर दिया है. इसरो ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उपग्रह में लगे पेलोड- आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट ने अपना काम करना शुरू कर दिया है. पेलोड ने सूर्य की हवाओं का अध्ययन करना शुरू कर दिया है. आने वाले समय में इसरो को सूर्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने वाली है.
आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट में उपकरण लगे हुए हैं. पहला विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर (SWIS) और दूसरा सुप्राथर्मल एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (STEPS).
दोनों उपकरण कर रहे हैं काम
इसरो ने बताया की STEPS ने बीते 10 सितंबर से ही अपना काम करना शुरू कर दिया था. वहीं, SWIS ने बीते 2 नवंबर से काम करना शुरू किया था. दोनों ही उपकरण सामान्य रूप से अच्छा काम कर रहे हैं. इन उपकरणों ने सूर्य से निकलने वाली प्रोटॉन और अल्फा कणों को सफलतापूर्वक मापने में सफलता हासिल की है.
इसरो ने जुटाया डाटा
इसरो ने बताया कि आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट से मिले डाटा से सौर हवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं. आदित्य एल 1 से मिले डाटा का अध्ययन करके इस बात का पता लगाया जाएगा कि सौर हवाएं चलने से उसका पृथ्वी पर क्या और कैसा प्रभाव पड़ता है.
इसरो ने सूर्य मिशन आदित्य एल 1 को बीते 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था. इस मिशन के जरिए इसरो सूर्य के वातावरण का पता लगाने की कोशिश कर रहा है.