Chandrayaan-3 की लैंडिंग को रोक सकता है ISRO! जानें क्यों उठाना पड़ सकता है ये कदम

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 के लैंडर को कल यानी 23 अगस्त को शाम 5 से 6 बजे के बीच लैंड किया जा सकता है. इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि अगर लैंडिंग के लिए सही जगह नहीं मिली को इस लैंडिंग को टाला जा सकता है.

Purushottam Kumar

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के लैंडर को कल यानी 23 अगस्त को शाम 5 से 6 बजे के बीच लैंड किया जा सकता है. इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि अगर लैंडिंग के लिए सही जगह नहीं मिली को इस लैंडिंग को टाला जा सकता है. वैज्ञानिकों की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार अगर लैंडिंग में कोई दिक्कत आती है तो फिर इसे 27 अगस्त को लैंड कराया जाएगा है. इसरो अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने बताया कि अगर लैंडर या चांद की स्थिति उतरने के लिए ठीक नहीं रही तो 27 अगस्त तक के लिए लैंडिंग को आगे बढ़ाया जाएगा.

बढ़ाई जा सकती है लैंडिंग की तारीख
इसरो अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार चंद्रयान-3 के लैंडर या चाँद की स्थिति लैंडिंग के लिए ठीक नहीं रही तो इस लैंडिंग को टाला जा सकता है. उन्होंने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक नहीं रहा तो लैंडिंग की तारीख को 27 अगस्त तक के लिए बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit: PM नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के लिए हुए रवाना, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

'चांद की स्थिति का जायजा लेंगे'
इसरो अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कहा है कि चंद्रयान के चांद पर उतारने से 2 घंटे पहले हम लैंडर और चांद की स्थिति का जायजा लेंगे उसके बाद ही लैंडिंग पर फैसला लेंगे. उन्होंने कहा कि अगर लगेगा की लैंडर या चांद की स्थिति वहां उतरने के लिए ठीक नहीं है तो लैंडिंग की तारीख को 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि कई चीजें हैं जिन पर हमें एक साथ काम करना होगा. कहीं भी कोई गड़बड़ी हुई तो हम मुसीबत में पड़ सकते हैं.

14 जुलाई को हुई थी लॉन्चिंग
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था. 5 अगस्त को 22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था. बीते दिनों यानी 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर-रोवर से अलग किया गया था. इस दौरान लैंडर पर लगे कैमरे ने प्रोपल्शन मॉड्यूल के साथ-साथ चंद्रमा की भी तस्वीर खींची गई थी.

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: 23 अगस्त की शाम को भी खुलेंगे यूपी के सभी स्कूल, जानें योगी सरकार ने क्यों लिया यह फैसला