IOA ने बनाई 3 सदस्यीय एडहॉक समिति, WFI से जुड़े इन कामों को देखेगी कमेटी

Ad Hoc Committee: भारतीय ओलंपिक संघ ने कुश्ती संघ को लेकर तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया है. भूपेन्द्र सिंह बाजवा को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है

Purushottam Kumar

Ad Hoc Committee: भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के तीन दिन बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने एक बड़ा फैसला लिया है. भारतीय ओलंपिक संघ ने कुश्ती संघ को लेकर तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया है. भूपेन्द्र सिंह बाजवा को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है तो वहीं, एमएम सौम्या और मंजुषा कंवर को इस समिति का सदस्य बनाया गया है.

WFI के कामकाज और गतिविधियों पर....

तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी WFI के कामकाज और गतिविधियों पर नजर रखेगी. इसमें खिलाड़ियों का चयन, अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का नाम भेजने लेकर टूर्नामेंट का आयोजन और सुपरविजन का काम शामिल है. इसके साथ ही यह कमेटी बैंक अकाउंट को हैंडल करने का भी काम करेगी.

गौरतलब है कि हाल में ही हुए WFI चुनाव में बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी. संजय सिंह की जीत के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था तो वहीं रेसलर बजरंग पूनिया ने पद्मश्री अवार्ड वापस कर दिया था. इसके बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था.