IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Indians In War Against Ukraine: पिता डॉक्टर, मां BJP नेता; 'रूस युद्ध वीजा' मामले में CBI की रडार पर बेटा

Indians In War Against Ukraine: भारतीयों को यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से जंग में धकेलने के मामले में एक नए आरोपी का नाम सामने आया है. CBI की FIR में मध्य प्रदेश भाजपा के एक नेता के बेटे का नाम शामिल है.आरोप है कि BJP नेता के बेटे ने छात्र वीजा पर करीब 180 भारतीयों को रूस भेजा.

India Daily Live

Indians In War Against Ukraine: यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से जारी जंग में भारतीय युवाओं को 'फंसाने' के मामले में मध्य प्रदेश के BJP नेता के बेटे नाम सामने आया है. BJP नेता के बेटे को प्राइम एक्यूज्ड यानी मुख्य आरोपी बनाया गया है. कहा जा रहा है कि BJP नेता का बेटा CBI की रडार पर है, जो फिलहाल 'फरार' है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कबूतरबाजी' के जरिए भारतीयों को यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओऱ से जंग में झोंकने वाले आरोपी की पहचान सुयश मुकुट के रूप में हुई है, जिसकी मां अनिता मुकुट मध्य प्रदेश खे धार नगर परिषद में भाजपा की निर्वाचित प्रतिनिधि हैं. धार के मुख्य नगर अधिकारी (CMO) निशिकांत शुक्ला ने कहा कि नगरसेवक के रूप में ये उनका (अनिता मुकुट) पहला कार्यकाल है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, जब सुयश मुकुट और अनीता मुकुट से इस मामले पर जानकारी लेने की कोशिश की गई, तो वे उपलब्ध नहीं थे. सूत्रों के मुताबिक, अनिता मुकुट का परिवार इंदौर से है, जो काफी पहले आकर धार में बस गया था. सुयश के पिता रमाकांत मुकुट यहां के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर हैं, उनसे भी जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन ने भी नहीं मिले. रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुट परिवार के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भाजपा के सीनियर नेताओं की कई फोटोज हैं. 

भाजपा के धार जिला अध्यक्ष क्या बोले?

संपर्क करने पर, भाजपा के धार जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि उन्हें रिपोर्टों से अनिता मुकुट के बेटे के खिलाफ CBI मामले के बारे में पता चला. उन्होंने कहा कि जब मैंने पिछले साल जिला अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था तब अनिता पहले से ही निगम पार्षद (नगर पार्षद) थीं. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि कानून को अपना काम करना चाहिए.

CBI के मुताबिक, आरोपी सुयश मुकुट के 24X7 RAS ओवरसीज फाउंडेशन ने कथित तौर पर 180 लोगों को रूस भेजा, जिनमें से ज्यादातर छात्र वीजा पर थे. CBI की FIR में कहा गया है कि एजेंटों ने रूस में संदिग्ध यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के बहाने भारतीयों को धोखा दिया. सूत्रों ने कहा कि दूतावास के कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

हरियाणा के पलवल निवासी तनुकांत शर्मा की भूमिका भी संदिग्ध

RAS ओवरसीज की अब बंद हो चुकी वेबसाइट पर तीन फोन नंबर थे, जिनमें से एक कथित तौर पर तनुकांत शर्मा का था, जिसका नाम CBI की FIR में हरियाणा के पलवल के सुयश मुकुट के कथित साथी के रूप में है. 2019 में ट्विटर से जुड़ने के बाद से तनुकांत शर्मा का एक अकाउंट और है, जिसका नाम 'चौकीदार तनुकांत शर्मा' है. हालांकि, इस अकाउंट से एक भी ट्वीट नहीं किया गया है. इस नाम के अकाउंट पर मात्र 4 फॉलोअर्स हैं, जिनमें सुयश मुकुट और दो रूस के वोरोनिश स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हैं.

इनमें से एक छात्र ने खुद को जयपुर शिवसेना का जिला अध्यक्ष बताया. संयोग से, सुयश मुकुट और तनुकांत शर्मा का भाई रविकांत वोरोनिश स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे. वोरोनिश एनएन बर्डेन्को स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (VSMU) रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संचालित होता है. VSMU की वेबसाइट के अनुसार, ये यूनिवर्सिटी रूस के टॉप 20 मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक है. दावा है कि VSMU में 8,000 से अधिक छात्र हैं.

FIR में 24×7 RAS ओवरसीज फाउंडेशन की दूसरी डायरेक्टर का नाम नहीं

CBI की FIR में जानकारी दी गई कि जनवरी 2023 में अंबादीप बिल्डिंग के पते पर 24×7 आरएएस ओवरसीज फाउंडेशन खोला गया. इस फाउंडेशन की दूसरी डायरेक्टर के रूप में गरिमा बालयान का नाम है. हालांकि FIR में गरिमा का नाम नहीं है. कंपनी रजिस्ट्रार के रिकॉर्ड में बालायन का DIN स्टेटस इनएक्टिव दिखाया गया है, जिसका मतलब है कि कंपनी रिटर्न दाखिल नहीं कर सकती है.

FIR में एक अन्य कंपनी, 24X7 RAS ओवरसीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का भी जिक्र है, जिसे जून 2022 में बनाया गया था. इस कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर सुयश और उसके भाई पार्थ मुकुट का नाम शामिल है. 

कंपनी का रजिस्टर्ड एड्रेस सफदरजंग एन्क्लेव बेसमेंट है. द इंडियन एक्सप्रेस ने साइट का दौरा किया और पाया कि ये एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग थी, जहां कोई ऑफिस नहीं था. बिल्डिंग के मालिक ने कंपनी या मुकुट के बारे में जानकारी होने से इनकार किया.