फूट-फूटकर रोया भारतीय व्यापारी, 30 साल बाद जापान ने दिया देश छोड़ने का आदेश, कहा- इंडिया वापस चले जाओ
जापान में करीब 30 साल से रह रहे भारतीय रेस्टोरेंट मालिक का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
जापान की सख्त इमिग्रेशन नीतियों ने एक भारतीय परिवार की जिंदगी को तबाह कर दिया है. सैतामा प्रांत में 18 साल से भारतीय रेस्टोरेंट चला रहे मनीष कुमार को अधिकारियों ने बिजनेस मैनेजर वीजा रिन्यू करने से इनकार कर दिया है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने भावुक होकर बताया कि उनके बच्चे जापान में पैदा हुए, वहीं बड़े हुए और सिर्फ जापानी भाषा जानते हैं. इसके बावजूद परिवार को भारत लौटने का आदेश दिया गया है. उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
भावुक भाषण में छलका दर्द
13 मई को आयोजित एक कार्यक्रम में मनीष कुमार ने जापानी भाषा में अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने जिंदगी के 30 साल जापान में बिताए हैं. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और ग्राहकों के सहयोग से उन्होंने अपना कारोबार खड़ा किया और घर भी खरीदा. भाषण के दौरान उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. उन्होंने कहा, “मेरे बच्चे यहीं पैदा हुए हैं, उनके दोस्त यहीं हैं और वे सिर्फ जापानी बोलते हैं. अचानक यह कहना कि सब छोड़कर वापस चले जाओ, बहुत दर्दनाक है.” इस वीडियो के वायरल होने के बाद हजारों लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं.
नए नियमों ने बढ़ाई मुश्किल
जापान सरकार ने पिछले साल बिजनेस मैनेजर वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव किया था. पहले जहां न्यूनतम पूंजी सीमा 50 लाख येन थी, अब उसे बढ़ाकर 3 करोड़ येन कर दिया गया है. इसके अलावा जापानी भाषा में दक्षता भी जरूरी कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष कुमार नए नियमों की सभी शर्तें पूरी नहीं कर सके. इसी वजह से उनका वीजा रिन्यू नहीं किया गया.
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
इस घटना के सामने आने के बाद जापान की इमिग्रेशन पॉलिसी पर सोशल मीडिया में बहस तेज हो गई है. कई लोगों ने सवाल उठाया कि जो लोग दशकों से जापान में रह रहे हैं और समाज का हिस्सा बन चुके हैं, उनके साथ अचानक ऐसा व्यवहार कितना सही है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Change.org पर शुरू हुई एक याचिका पर करीब 60 हजार हस्ताक्षर हो चुके हैं.
और पढ़ें
- दिल्ली को गर्मी तंदूर बनाने को तैयार, थोड़ी देर में आंधी-तूफान के साथ बारिश! IMD की चेतावनी
- कान्स फिल्म फेस्टिवल में Urvashi Rautela ने उड़वाया अपना मजाक! कॉपी किया Gigi Hadid का लुक, लोगों ने जमकर लिए मजे
- कहीं आप भी तो नहीं फेंक देते पनीर का पानी...? भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों में आता है काम