India-Pakistan Tension: पाकिस्तान से युद्ध की आहट के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का हुआ पुनर्गठन, जानें क्या हुआ फेरबदल?
भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) का पुनर्गठन किया है, जिसके तहत पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) का पुनर्गठन किया है, जिसके तहत पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह कदम देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है. बोर्ड में सात सदस्य शामिल हैं, जिनमें सैन्य और प्रशासनिक क्षेत्रों के अनुभवी अधिकारी हैं.
नए बोर्ड में पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना जैसे सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा, भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह, साथ ही भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत्त बी वेंकटेश वर्मा भी बोर्ड का हिस्सा हैं. यह विविधता बोर्ड को राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श करने में सक्षम बनाएगी.