'गाड़ी की स्पीड बढ़ी तो सड़कें गाना सुना कर दिलाएगी याद', मुंबई में भारत की पहली म्यूजिकल रोड बन कर तैयार
मुंबई के कोस्टल रोड पर बुधवार को भारत की पहली म्यूजिक रोड का उद्घाटन किया गया. इस रोड की खासियत है कि जब भी इस रास्ते से कोई गाड़ी स्पीड से गुजरेगी तो उसे जय हो की धुन सुनाई पड़ेगा.
बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की मेहनत लोगों को तब नजर आई जब मुंबई कोस्टल रोड के नए हिस्से पर एक काफिला गुजरा. जैसे ही गाड़ियों ने रफ्तार पकड़ी पहियों के नीचे से भारतीयों के दिला के करीब धुन की आवाज सुनाई दी.
छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड पर बुधवार को भारत की पहली म्यूज़िक रोड का उद्घाटन किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लॉन्च के दौरान मौजूद थे और उन्होंने इसका असर महसूस करने के लिए इस हिस्से पर गाड़ी चलाई.
क्या है ये खास टेक्नोलॉजी?
मुंबई में एक नया टेक्नोलॉजी नजर आया. जिसमें रंबल स्ट्रिप्स, 'ग्रूव्स' की एक सीरीज जिन्हें सही दूरी और गहराई पर बनाया गया है को डामर में बनाया गया है. जब कोई गाड़ी इन पर 60-80 kmph की स्पीड से चलती है, तो टायर और सड़क के बीच फ्रिक्शन से वाइब्रेशन होता है. ये वाइब्रेशन साउंड वेव पैदा करते हैं, जो मिलकर जय हो की धुन बनाते हैं. यह धुन एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का एआर रहमान का बनाया हुआ गाना है. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इसे अभी 500 मीटर के हिस्से पर तैयार किया गया है.
सीएम फडणवीस ने क्या कहा?
मुंबई के इस अचीवमेंट पर BMC ने कहा कि यह भारत में पहला और दुनिया में पांचवां ऐसा एक्सपेरिमेंट है. ऐसी ही म्यूजिकल सड़कें पहले हंगरी, जापान, साउथ कोरिया और यूनाइटेड अरब अमीरात में बनाई जा चुकी हैं. यह आइडिया पूर्व सांसद राहुल शेवाले का था और इसे मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर लागू किया गया था.
वहीं इस खास रास्ते को लेकर सीएम फडणवीस ने कहा कि यह कॉन्सेप्ट ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है और इसे कोस्टल रोड पर और बढ़ाया जा सकता है. वहीं डिप्टी चीफ मिनिस्टर शिंदे ने कहा कि इसे दूसरे हाईवे पर भी यह एक्सपेरिमेंट करने पर विचार किया जा रहा है. इसे शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में एक इनोवेटिव चीज बताते हुए, शिंदे ने कहा कि म्यूजिक रोड कोस्टल रूट इस्तेमाल करने वाले गाड़ी चलाने वालों के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगी.