IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

भारत के किस शहर में रहते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति? सुनकर हैरान रह जाएंगे

गुरुवार को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई. इसके अनुसार, मुंबई में एशिया को 25 फीसदी अरबतियों को घर है. भारत के अन्य शहरों की बात करें तो दिल्ली और हैदराबाद भी इस लिस्ट में है. मुंबई ने इस मामले में चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है.

Social Media
India Daily Live

दनिया भर में अमीर लोगों की संख्या बढ़ रही है. भारत में भी अरबपति की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 'बिलेनियर कैपिटल ऑफ एशिया' बनकर उभरा है.  हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, मुंबई में चीन के राजधानी शहर बीजिंग से ज़्यादा अरबपति व्यक्ति रहते हैं. मुंबई में अरबपतियों की संख्या में 58 की बढ़ोत्तरी हुई, जिससे सूची में अरबपतियों की संख्या 386 हो गई.

गुरुवार को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई. इसके अनुसार, मुंबई में एशिया को 25 फीसदी अरबतियों को घर है. भारत के अन्य शहरों की बात करें तो दिल्ली और हैदराबाद भी इस लिस्ट में है.  मुंबई ने इस मामले में चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है. हुरुन इंडिया रिच लिस्टर्स 2024 के सबसे ज्यादा अमीर शहरों में मुंबई के बाद दिल्ली का नाम आता है, जिसमें 18 नए अरबपति शामिल हुए हैं, जिससे इसकी अमीर सूची में 217 हो गई हैं. 

चीन में अरबपतियों की संख्या में कमी

लिस्ट के मुताबिक, हैदराबाद में भी अरबतियों की संख्या बढ़ी है. इस शहर ने बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है. जहां हैदराबाद में 17 नए अरबपतियों की बढ़ोत्तरी के साथ कुल संख्या 104 हो गई, जबकि 100 धनी व्यक्तियों के साथ बेंगलुरू चौथे स्थान पर है.  भारत में 29 प्रतिशत अधिक अरबपतियों की आमद दर्ज की गई, चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की कमी आई.

टॉप पर है न्यूयॉर्क

इस साल मार्च में आए हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक मुंबई, बीजिंग को पीछे छोड़कर 'एशिया के अरबपतियों का केंद्र' बन गया है. लिस्ट के अनुसार मुंबई में 92 अरबपतियों के घर हैं जो बीजिंग के 91 से ज्यादा हैं. मुंबई में 26 नए दौलतमंद व्यक्तियों को इस क्लब में जोड़ा, जिनकी कुल संपत्ति 445 अरब डॉलर है, वहीं चीन कई अमीर लोग भाग रहे हैं. दुनिया में मुंबई अरबपति राजधानी में तीसरे स्थान पर पहुंच गई. लिस्ट में न्यूयॉर्क टॉप पर है और लंदन दूसरे स्थान पर.