'प्यार से मांगते तो जान दे देती, राज्यसभा क्या है लेकिन अब...', पढ़ें स्वाति मालीवाल के इंटरव्यू की बड़ी बातें
Swati Maliwal Interview: दिल्ली के सीएम आवास पर 13 मई को हुई कथित मारपीट की घटना के बाद आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पहली बार इंटरव्यू दिया है जहां उन्होंने बिभव कुमार के साथ मारपीट के आरोपों को फिर से दोहराया और कई ऐसे मुद्दों पर भी बात की जिन पर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही थी.
Swati Maliwal Interview: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बतौर NCW चीफ काफी नाम कमाया और यही वजह रही कि फरवरी में जब राज्यसभा के चुनाव हुए तो पार्टी ने उन्हें सांसद बनाया. हालांकि महज 2 महीनों में ही ऐसा क्या हुआ कि जिस पार्टी ने उन्हें लेडी सिंघम का तमगा दिया था वही अब उन्हें बीजेपी का एजेंट बता रही है.
13 मई को सीएम आवास पर अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंची स्वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर मुख्यमंत्री के सचिव बिभव कुमार ने मारपीट की जिसके बाद से ये हाईवोल्टेज ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर जहां अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि इसके दो वर्जन हैं और मैं चाहता हूं कि इसकी निष्पक्ष जांच हो तो वहीं स्वाति मालीवाल ने भी इस पूरी घटना को लेकर पहली बार इंटरव्यू दिया है और कई ऐसी बातों का खुलासा किया है जिस पर महज अटकलें लगाई जा रही थी.
आइये एक नजर इस इंटरव्य से जुड़ी बड़ी बातों पर डालते हैं-
Also Read
अगर प्यार से मांगते तो जान दे देती
इस पूरे मामले को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही थी कि जो नजर आ रहा है उसके पीछे की वजह वो नहीं है, ये सब शायद इसलिए हो रहा है क्योंकि पार्टी उन्हें राज्यसभा की सांसदी से हटाकर किसी सीनियर और खास वकील को ये पद देना चाह रही थी. जब ये सवाल स्वाति मालीवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा,'अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें चाहिए थी तो वो प्यार से मांगते तो मैं जान भी दे देती, सांसदी तो बहुत छोटी बात है...लेकिन अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए मैं इस्तीफा नहीं दूंगी.'