अगर हुआ ऐसा तो 12 घंटे से ज्यादा काम करेंगे कर्मचारी! कर्नाटक सरकार के नए कदम से फिर छिड़ा विवाद
Karnataka Government Proposal: कर्नाटक सरकार एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार राज्य सरकार ने IT कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, IT कर्मचारियों को एक दिन में 12 घंटे से ज्यादा काम करना पड़ सकता है. इससे पहले भी कर्नाटक सरकार नौकरी में आरक्षण बिल को लेकर काफी विवादों में रही थी.
Karnataka Government Proposal: कर्नाटक सरकार एक बार फिर विवादों के घेरे में है, इस बार IT कर्मचारियों के काम के घंटे को बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर. सरकार ने कथित तौर पर प्रस्ताव दिया है कि IT कर्मचारियों के काम के घंटे मौजूदा 10 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे से अधिक किए जा सकते हैं. यह कदम राज्य के जॉब रिजर्वेशन बिल पर हुई व्यापक आलोचना के बाद आया है.
संशोधन को लेकर छिड़ गया है विरोध
कर्नाटक शॉप्स एंड कमर्शियल एस्टैब्लिशमेंट्स एक्ट में प्रस्तावित संशोधन ने आईटी क्षेत्र के यूनियनों में काफी गुस्सा पैदा कर दिया है. उनका कहना है कि बढ़े हुए काम के घंटे कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालेंगे. कर्नाटक स्टेट आईटी/आईटीईएस एम्प्लॉइज यूनियन (KITU) ने इस बिल का कड़ा विरोध करते हुए दावा किया है कि इससे नौकरी छूटेंगी और आईटी कर्मचारियों के मौजूदा स्वास्थ्य मुद्दों में बढ़ोतरी होगी.
नया प्रस्ताव क्या है?
नए प्रस्ताव के अनुसार, "आईटी/आईटीईएस/बीपीओ क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी को एक दिन में 12 घंटे से अधिक और लगातार तीन महीने में 125 घंटे से अधिक काम करने की आवश्यकता या अनुमति हो सकती है."
Also Read
- 'जल्द गिरने वाली है BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार', ममता-अखिलेश ने कोलकाता में भरी हुंकार
- जलते बांग्लादेश के बीच सुप्रीम कोर्ट ने पलटा आरक्षण पर फैसला, 56 के बजाय अब सिर्फ 7 परसेंट ही बचा रिजर्वेशन
- 'बच्चों की आयु सत्यापन के तरीके विकसित करने की जरूरत', सरकार ने गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम को दिए निर्देश
KITU का क्या कहना है?
KITU के महासचिव सुहास आदिगा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, "यह आईटी/आईटीईएस कंपनियों को काम के दैनिक घंटों को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने की सुविधा देगा. यह संशोधन कंपनियों को मौजूदा तीन शिफ्ट सिस्टम की जगह दो शिफ्ट सिस्टम पर जाने की अनुमति देगा और एक तिहाई कार्यबल को उनकी नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा. बैठक के दौरान, KITU ने आईटी कर्मचारियों के बीच लंबे काम के घंटों के स्वास्थ्य प्रभाव पर किए गए अध्ययनों की ओर इशारा किया."
3 के बजाय 2 शिफ्ट में होगा काम
KITU के अनुसार, प्रस्तावित बदलाव से कंपनियों को वर्तमान तीन शिफ्ट मॉडल के बजाय दो शिफ्ट सिस्टम के साथ काम करने की अनुमति मिलेगी, जिसके परिणामस्वरूप कार्यबल का एक तिहाई हिस्सा नौकरी गंवा देगा. यूनियन ने स्ट्रोक, हृदय रोग और अवसाद के बढ़ते जोखिम के साथ लंबे काम के घंटों के बीच संबंध को उजागार करने वाले अध्ययनों का हवाला दिया.
कड़ी आलोचना के बावजूद, श्रम मंत्री ने अंतिम फैसला लेने से पहले और चर्चा करने पर सहमति जताई है. सरकार के फैसले का राज्य के IT उद्योग और कर्मचारियों के कल्याण पर बड़ा असर पड़ेगा.