Delhi-NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत
Delhi-NCR: आईएमडी के मुताबिक शनिवार (19 अगस्त) की सुबह यूपी, हरियाणा और NCR के अलग अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में बीते कई दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे. भारी उमस के बीच आखिरकार शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई. इस बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
सुबह-सुबह हुई बारिश के चलते मौसम तो ठंडा हो गया है लेकिन गर धूप निकल गई तो फिर से उमस से लोग परेशान हो सकते है. कई दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज और कल हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी.
बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कल के मुकाबले आज दिल्ली में अधिकतम तापमान कम रहेगा. कल अधिकतम तापमान 37.4 था, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 35 जबकि न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री के आसपास तक रह सकता है.
देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश से तबाही मची है. हिमाचल में बादल फटने और तेज बारिश के चलते आम जीवन अस्त व्यस्त है. कई लोगों की मौत हो चुकी है. भारी बारिश की वजह से राज्य की पहाड़ी सड़कों को बंद कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- PM Jan Dhan Yojana: पीएम जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों की संख्या पहुंची 50 करोड़ के पार, जमा हैं इतने लाख करोड़ रुपए