Assam Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'अचानक आए, गले लगे और देने लगे ताली...,' संसद में नई हो गई कंगना-चिराग की पुरानी दोस्ती

नई संसद के मेन गेट पर चिराग पासवान और कंगना बात करते दिखे. दोनों सीढ़ियों पर बात करते हुए संसद के अंदर जाते दिखे. कंगना रनौत ने चिराग पासवान को गले लगाया और ताली दी. इसके पहले भी दोनों की मुलाकात चर्चा में रही है. चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं. वहीं कंगना हिमाचल की मंडी से बीजेपी की सांसद हैं. 

Social Media
India Daily Live

ससंस सत्र का आज तीसरा दिन है. पहले दो दिन सांसदों का शपथ ग्रहण चला. लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर आज संसद में चुनाव हुआ. एनडीनए की तरफ से राजस्थान के कोटा से तीसरी बार सांसद ओम बिरला को अपना प्रत्याशी बनाया तो वहीं विपक्षी INDIA ब्लॉक ने केरल के मवेलीकारा से 8 बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को उम्मीदवार बनाया. इस बीच आज संसद के अंदर जाते समय पुराने दोस्त चिराग पासवान और कंगना रनौत एक-दूसरे से टकरा गए. 

जब संसद में मिले चिराग-कंगना

नई संसद के मेन गेट पर चिराग पासवान और कंगना बात करते दिखे. दोनों सीढ़ियों पर बात करते हुए संसद के अंदर जाते दिखे. कंगना रनौत ने चिराग पासवान को गले लगाया और ताली दी. इसके पहले भी दोनों की मुलाकात ने सुर्खियां बिटोरी हैं. चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से सांसद है. वहीं कंगना हिमाचल की मंडी से बीजेपी की सांसद हैं. 

दोनों फिल्म में कर चुके हैं काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों खूब चर्चा में हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीतने वालीं कंगना जब दिल्ली पहुंची तो उनका अपने कोस्टार रहे, पॉलिटिशियन चिराग पासवान से हुआ. राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है. उन्होंने 2011 में आई फिल्म 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड से डेब्यू किया था. कंगना रनौत इस फिल्म की अभिनेत्री थीं. 

हाल में ही जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा गया तो इसपर चिराग पासवान का बयान आया था. कंगना रनौत की तारीफ करते हुए चिराग पासवान ने उन्हें मजबूत महिला बताया था. चिराग ने कहा था कि मैं उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं. हमारे बीच अच्छे संबंध हैं, हमने एक फिल्म में काम किया है, 'मिले न मिले हम', ज्यादा दर्शक उस फिल्म को नहीं मिले, लेकिन इस बार हम संसद में मिलने जा रहे हैं. मुझे लगता है कि वह एक मजबूत महिला हैं.