'विनेश के लिए 11 लाख रुपये और 2 किल्ले की जमीन देंगे...', हरियाणा के युवकों ने कर दिया ऐलान
Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के साझा सिल्वर मेडल देने की अपील पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स अपना फैसला सुनाएगा. इस फैसले से पहले हरियाणा के युवाओं ने देश की बेटी विनेश को 11 लाख रुयपे का कैश और 2 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया है.
Vinesh Phogat: देश की पहलवान और हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को प्रदेश के युवाओं ने बड़ा तोहफा दिया है. पानीपत के अजय पहलवान ग्रुप के युवकों ने उन्हें 11 लाख रुपये कैश और 2 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया है. इसके साथ उन्होंने समालखा कस्बे के आट्टा गांव में विनेश फोगट कुश्ती एकेडमी खोलने का भी एक प्रस्ताव रखा है. आज विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल वाली अपील पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स अपना फैसला सुनाएगा. आज ये बात स्पष्ठ हो जाएगा कि विनेश को मेडल मिलेगा या नहीं. फाइनल खेलने से पहले 100 ग्राम बढ़े हुए वजन के चलते अयोग्य घोषित की गई विनेश फोगाट ने देश का परचम लहराया है.
100 ग्राम बढ़े हुए वजन के चलते ओलंपिक फाइनल खेलने के लिए अयोग्य घोषित की गईं विनेश फोगाट इस खबर को सुनते ही बेहोश हो गई थीं. पूरे हिंदुस्तान को जोर का झटका लगा था. हालांकि, ओलंपिक महासंघ के अध्यक्ष ने कहा था कि हम नियमों के आगे विवश हैं. विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में साझा सिल्वर मेडल की अपील कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में की थी. इस पर ओलंपिक महासंघ ने कहा था वह खेल कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगा.
"मान-सम्मान देकर उनके दुख को दूर करना चाहिए"
हरियाणा के युवकों देश की बेटी विनेश फोगाट को 11 लाख रुपये कैश और 2 एकड़ जमीन देने का ऐलान कर देश का दिल जीत लिया है. समालखा की पंचवटी कॉलोनी के रहने वाले अजय ने बताया कि जब से विनेश फोगाट की डिसक्वालीफाई होने की खबर सुनी है तब से मन बहुत दुखी है. हम विनेश के साथ है. पूरे देश को विनेश को मान-सम्मान देकर उनके दुख को दूर करना चाहिए.
अजय ने बताया कि विनेश को दुखी देखकर हमने सोचा कि हम किस तरह से उन्हें खुश कर सकते हैं. इसलिए हमन विनेश के नाम पर 11 लाख रुपये का कैश चंदा इकठ्ठा किया. इसके साथ ही हम उन्हें 2 एकड़ जमीन भी दे रहे हैं. सरकार ने सुशली कुमार को जमीन दी थी. इसलिए हमने विनेश को जमीन देने का प्रस्ताव रखा.
जमीन देने वाले कुनार ने कहा कि हाल ही में उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है. वह चाहते हैं कि उनकी बेटी आगे चलकर एक एथलीट बने. वह भी खेल की दुनिया में देश का नाम रौशन करे. विनेश के साथ पहले देश में शोषण हुआ अब यह लड़ाई पेरिस ओलंपिक तक पहुंच गई है. इन सबको देखते हुए परिवार से सलाह लेरकर मैंने विनेश को जमीन देने का ऐलान किया है. विनेश जब कहेंगी तब हम अपनी दो एकड़ जमीन उनके नाम कर देंगे.
कुश्ती से किया संन्यास का ऐलान
पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान भी कर दिया था. उनकी संन्यास वाली पोस्ट बीहुत ही भावुक थी. उन्होंने अपने संन्यास पोस्ट में लिख था -मां कुश्ती मुझसे जीत गई और मैं हार गई. मुझे माफ कर देना. मेरी हिम्मत अब टूट चुकी है. अब मेरे अंदर इससे ज्यादा ताकत नहीं बची है. 2001 से लेकर 2024 के लिए मैं आप सभी की ऋणी रहूंगी. मुझे माफ कर दीजिए.