भइया हमने आपको चुना, आपको वोट दिया.., शिवराज सिंह चौहान से गले लग कर रोई बहनें, Video हुआ वायरल

शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद पार्टी की ओर से मोहन यादव को नया सीएम बनाया गया है. मध्य प्रदेश का सीएम रहते हुए शिवराज सिंह चौहान खुद महिलाओं का भाई कहते हैं.

Naresh Chaudhary

Shivraj Singh Chauhan Video Viral: मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार तो आई है, लेकिन सीएम का चेहरा बदल गया है. 18 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान अब पूर्व सीएम हो गए हैं. पार्टी ने उनके स्थान मोहन यादव को सीएम की कुर्सी पर बैठाया है. अब शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शिवराज सिंह से मिलने के लिए कुछ महिलाएं उनके पास पहुंचीं. जहां वे उनसे गले मिलीं और फफक-फफक कर रोईं.

शिवराज सिंह चौहान दे चुके हैं अपना इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद पार्टी की ओर से मोहन यादव को नया सीएम बनाया गया है. मध्य प्रदेश का सीएम रहते हुए शिवराज सिंह चौहान खुद महिलाओं का भाई कहते हैं. मंगलवार को सीएम एक स्थान पर थे. जब वे वहां से बाहर निकले तो कुछ महिलाएं उनसे मिलने के लिए पहुंचीं.

शिवराज सिंह भी गए भावुक, बोले- हमेशा आपके साथ रहूंगा

इस दौरान महिलाएं भावुक हो गईं. तेज-तेज रोने लगीं. रोते हुए महिलाओं ने कहा कि आप सबके चहेते हो. मध्य प्रदेश में आपने मेहनत की है. महिलाओं ने कहा कि हमने आपको वोट दिया था भइया. आपको चुना था. हम आपको नहीं छोड़ेंगे. इस पर शिवराज ने कहा कि मैं भी आप सब को नहीं छोड़ूंगा. मैं यहीं हूं. आपके पास, आपके साथ. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.