'जान की कुर्बानी चाहते हो लेकिन प्यार का इजहार करने पर आपत्ति', प्रपोजल विवाद पर पूर्व आर्मी अफसर ने किया आर्मी कैप्टन का सपोर्ट

भारतीय सेना में नई नियुक्ति पाने वाले कैप्टन भारत भारद्वाज का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पासिंग आउट परेड की समारोह के ठीक बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज प्रपोजल दिया. लेकिन कुछ लोगों ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना.

x
Antima Pal

भारतीय सेना में नई नियुक्ति पाने वाले कैप्टन भारत भारद्वाज का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पासिंग आउट परेड की समारोह के ठीक बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज प्रपोजल दिया. वीडियो में कैप्टन भारत भारद्वाज अपनी सेना की ड्रेस में दिख रहे हैं. वे हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को रिंग दिखाते हुए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. यह पूरा दृश्य कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल, नासिक में हुआ.

कैप्टन भारत भारद्वाज के प्रपोजल वीडियो पर छिड़ा विवाद

वीडियो वायरल होते ही लोगों के दिल छू गया. कई यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा और इमोशनल बताया. लेकिन कुछ लोगों ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना. सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या ड्यूटी के समय ऐसा व्यक्तिगत काम करना सही है. आर्मी ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और कैप्टन से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस गेस्चर के कारण उन्हें कोई बड़ी सजा मिलने की उम्मीद नहीं है.

उन्होंने आगे कहा- 'आर्मी में हम कहते हैं – 'यंगस्टर नहीं करेगा तो कौन करेगा.' अगर उनके प्रोफेशनल काम में कोई कमी नहीं है तो इस प्यार भरे शुद्ध इशारे पर नुक्ताचीनी मत करो.' लेफ्टिनेंट जनरल धिल्लों ने नकारात्मक टिप्पणियों की आलोचना करते हुए इसे छोटी-मोटी आलोचना बताया. उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने कैप्टन का समर्थन किया.
 
कैप्टन भारत भारद्वाज ने इस खास मौके को चुनकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. पासिंग आउट परेड उनका करियर का नया शुरुआती पॉइंट था और उन्होंने इसे यादगार बना दिया. फिलहाल वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है. ज्यादातर कमेंट्स पॉजिटिव हैं. लोग कैप्टन की बहादुरी और रोमांटिक स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं.