'इसानों को बकरा बना संभोग करती हैं असम की महिलाएं', फाइनेंस इंफ्लूएंसर अभिषेक कर ने मांगी माफी, केस दर्ज

लोकप्रिय फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर अभिषेक कर ने असम के इतिहास और परंपराओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मामले पर माफी मांग ली है.

x
Garima Singh

Finfluencer Abhishek Kar Video: लोकप्रिय फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर अभिषेक कर ने असम के इतिहास और परंपराओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मामले पर माफी मांग ली है.

अभिषेक ने असमिया लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आलोचना झेलने के बाद शनिवार को माफी मांग ली है.पुलिस ने उनके यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के लिए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है जिसमें उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने और गलत सूचना फैलाने का आरोप है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

क्या था पूरा मामला?

यूट्यूब चैनल पर कर ने दावा किया कि असम में एक ऐसा गांव है, जहां तांत्रिक प्रथाएं प्रमुख हैं और वहां की महिलाओं में ऐसी शक्ति है कि वे किसी व्यक्ति को बकरे में बदलकर उससे संभोग करती हैं और फिर से इंसान में बदल देती हैं।