रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही केजरीवाल और आतिशी ने दी बधाई, कहा- 'उम्मीद है...'
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने आशा व्यक्त की है कि रेखा गुप्ता चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को निभाएंगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के विकास में नई मुख्यमंत्री के साथ हर कदम पर सहयोग करेगी.
Delhi Chief Minister: भाजपा ने बुधवार को पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना. उनके नाम की घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने उन्हें बधाई दी.
केजरीवाल बोले - 'जनता से किए गए वादे पूरे करें'
आपको बता दें कि नई दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव हारने वाले अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा सरकार अपने सभी वादों को निभाएगी. उन्होंने कहा, ''रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई. मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेंगी. हम दिल्ली की जनता के विकास और कल्याण के लिए उनके हर कदम पर सहयोग देंगे.''
Also Read
आप ने दिए सहयोग के संकेत
इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल और आतिशी, दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के विकास कार्यों में सकारात्मक भूमिका निभाएगी और भाजपा सरकार को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी.
रामलीला मैदान में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता
हालांकि, रेखा गुप्ता कल ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. इस शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और गणमान्य अतिथि शामिल हो सकते हैं.