छापेमारी के बाद घर से बाहर निकले ED के अधिकारी, बोले राज कुमार आनंद - 'AAP को खत्म करने की कोशिश..सच बोलना पाप...'

ED Raid On minister Rajkumar Anand: केजरीवाल सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद के आवास पर छापेमारी खत्म हो गयी है.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद के आवास पर छापेमारी खत्म हो गयी है. उनके आवास से ED के अधिकारी बाहर निकले गये है. ईडी की रेड को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद ने बड़ा बयान दिया है.

छापेमारी खत्म

'हवाला लेनदेन के आरोप में ED की छापेमारी'

इससे पहले ED ने सिविल लाइंस इलाके में AAP नेता और दिल्ली के श्रम और रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद के आवास पर छापेमारी की. राज कुमार आनंद पर ईडी की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन के अलावा 7 करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी के लिए आयात में गलत घोषणाओं के आरोप में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से दायर आरोप पत्र के बाद की गई है.

यह भी पढ़ें: भूपेश बघेल और हिमंत का हुआ आमना-सामना, बोले CM सरमा- 'चुनाव के बाद कांग्रेस बघेल को...'!