शराब के नशे में कर दी पत्नी की हत्या फिर घंटों शव के साथ सोया पति

पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच शराब की लत को लेकर अक्सर झगड़ा होता था.

India Daily Live

Crime News: बेंगलुरु से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और घंटों तक उसकी लाश के साथ सोता रहा. मामला बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या का है. कामाक्षीपाल्या पुलिस ने बताया कि 6 अप्रैल की रात रंगनाथपुरा में 32 वर्षीय नेत्रावती का शराब पीने की लत के कारण अपने 35 वर्षीय पति वेंकटेश से झगड़ा हुआ था. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वेंकटेश ने साड़ी से नेत्रावती का गला घोंट दिया.

जगाने पर नहीं उठी मां तो बच्चे की निकली चीख

पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह जब 7 साल के बेटे ने अपनी मांग को जगाने का प्रयास किया तो वह जगी नहीं जिसके बाद जोर-जोर से रोने लगा. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस वाले इकट्ठा हो गए और उन्होंने नेत्रावती को मृत पाया. पुलिस ने बताया कि राज में जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, उस दौरान भी पड़ोसियों ने दोनों के बीच सुलह करने की कोशिश की थी.

वेंकटेश ने कबूल किया जुर्म

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि वेंकटेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

पत्नी के शव के साथ ही सो गया पति

पुलिस ने बताया कि शराब पीकर घर आए वेंकटेश ने पहले नेत्रावती के पास सो रहे बेटे को उससे दूर कर दिया और फिर उससे झगड़ा करने लगा और फिर साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. चूंकि वेंकटेश नशे में था इसलिए वह उसके शव के साथ ही सो गया.

10 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

वेंकटेश और नेत्रावती की शादी 10 साल पहले हुई थी.  पुलिस ने वेंकटेश की शराब की लत के कारण  दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. वेंकटेश एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था.