वोट ना मिलने से नाराज उम्मीदवार ने जनता से वापस मंगाए गिफ्ट और पैसे, फिर जमकर हुई किरकिरी
तेलंगाना में भद्रादी कोठागुडेम जिले के अश्वाराओपेटा नगरपालिका के 10वें वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार जीत के लिए पर्याप्त वोट ना मिलने पर नाराज हो गया. चुनाव में करारी हार के बाद उसने जनता को बांटे पैसे और कुकर वापस मंगा लिये.
तेलंगाना में एक बहुत ही रोचक मामला सामने आया, जहां निकाय चुनाव में हारे कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता उपहार के तौर पर दिए पैसे और कुकर वापस मंगा लिए. अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है.
हार के बाद वापस मंगाए गिफ्ट
तेलंगाना में भद्रादी कोठागुडेम जिले के अश्वाराओपेटा नगरपालिका के 10वें वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार जीत के लिए पर्याप्त वोट ना मिलने पर नाराज हो गया. चुनाव में करारी हार के बाद उसने जनता को बांटे पैसे और कुकर वापस मंगा लिये.
कांग्रेस उम्मीदवार के इस रुख ने जनता को नाराज कर दिया. जनता ने सवाल करते हुए कहा कि आपसे पैसे और कुकर किसने मांगे थे और अब आप इन्हें वापस मंगाकर हमें अपमानित क्यों कर रहे हैं?
जुर्म है चुनाव से पहले गिफ्ट बांटना
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक चुनाव के समय गिफ्ट और पैसे बांटना कानूनन जुर्म है, ऐसे उम्मीदवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है और उसकी उम्मीदवारी भी रद्द की जा सकती है. यही नहीं उसके खिलाफ जु्र्माना भी लगाया जा सकता है.
Also Read
तेलंगाना नगर निकाय चुनाव
बता दें कि 11 फरवरी 2026 को तेलंगाना नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए. इसमें राज्य के 2 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए वोट किया. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार तेलंगाना नगर निगम चुनावों में 73 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया.