तमिलनाडु प्रीमियर लीग में नहीं मिला मौका, दुखी क्रिकेटर ने खत्म कर ली जिंदगी
युवा क्रिकेटर ने शुक्रवार दुखी होकर चेन्नई के काठीपारा फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कहा कि उसके कुछ दोस्तों से पूछताछ से पता चला है कि उसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में शहर की टीम में नहीं चुने जाने से परेशान होकर अपनी जान दे दी.
चेन्नई के 23 वर्षीय क्रिकेटर एस सैमुअल राज ने कथित तौर पर तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के लिए चुने न जाने से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. पुलिस जांच में पता चला कि उनके दोस्तों को संदेह है कि TNPL में चयन नहीं होने से निराशा होकर उसने ये कदम उठाया. पुलिस को कई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शव को उनके पिता को सौंप दिया गया.
युवा क्रिकेटर ने शुक्रवार दुखी होकर चेन्नई के काठीपारा फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या कर ली. क्रोमपेट सरकारी अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उसके दोस्तों ने बताया कि वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चयन नहीं होने से निराश था. पुलिस ने कहा कि उसके कुछ दोस्तों से पूछताछ से पता चला है कि उसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में शहर की टीम में नहीं चुने जाने से परेशान होकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने मृतक की पहचान विरुगमबक्कम के एस सैमुअल राज के रूप में की है.
दोस्त ने कहा-टीएनपीएल नहीं खेल पाने से था परेशान
पुलिस ने कहा कि सैमुअल एमबीए किए हुए था. शुक्रवार को वह नेट्स प्रैक्टिस करने गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि वह काठीपारा फ्लाईओवर के बीच में रुका और नीचे कूद गया. लोगों ने उसे क्रोमपेट सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बीएनएसएस अधिनियम की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया.
Also Read
एक अधिकारी ने कहा, हमें संदेह है कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चयन नहीं होने से ही उसने ये कदम उठाया. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों या परिवार को आखिरी समय में कोई संदेश नहीं भेजा था.