डिप्टी सीएम ने फोन पर धमकी दी...महिला अधिकारी से अजित पवार की बहस, संजय राउत ने कहा-पूरा मामला अवैध खनन का
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, यह पूरा मामला अवैध खनन से जुड़ा है. एक युवा आईपीएस अधिकारी, अंजलि कृष्णा ने अपने क्षेत्र में पूरे अवैध खनन कार्य को रोक दिया क्योंकि इससे सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा था.
एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि डिप्टी सीएम अजित पवार ने कथित तौर पर सोलापुर में अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई को रोकने के लिए एक महिला आईपीएस अधिकारी पर दबाव डाला. अवैध मरुम उत्खनन की कार्रवाई करने पहुंची महिला अधिकारी डीएसपी अंजना कृष्णा और अजित पावर के बीच फोन पर बहस हुई. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "यह पूरा मामला अवैध खनन से जुड़ा है. एक युवा आईपीएस अधिकारी, अंजलि कृष्णा ने अपने क्षेत्र में पूरे अवैध खनन कार्य को रोक दिया क्योंकि इससे सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा था. उन्हें स्थानीय लोगों से शिकायतें मिलीं और उन्होंने काम रोक दिया. बाद में, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने उन्हें फोन पर धमकी दी, और कहा कि उस काम में शामिल लोग उनकी पार्टी के हैं और उन्हें उनकी रक्षा करनी चाहिए. महिला अधिकारी ने जवाब दिया कि वह किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होंगी. नतीजतन, अजीत पवार ने उनके साथ खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी.
Also Read
- Air India Flight: दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, इस वजह से एयरलाइन ने उठाया कदम
- 'सिर्फ ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि...', टीचर्स डे पर PM मोदी ने शिक्षकों को दी बधाई, लोगों से की ये अपील
- उत्तर भारत में बारिश का कहर, UP से कश्मीर तक हालात गंभीर, लोगों को छोड़ना पड़ रहा घर
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, माढा तालुका के कुर्डू गांव में अवैध उत्खनन की शिकायत के बाद डीएसपी अंजना कृष्णा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थीं. जब वे वहां एक्शन ले रही थी तब गांव वालों से उनकी बहस हो गई. एक कार्यकर्ता ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को फोन लगा दिया और फोन डीएसपी अंजना कृष्णा को दे दिया.
दावा किया जा रहा है कि अजित पवार ने डीएसपी से कार्रवाई रोकने के लिए कहा. हालांकि अंजना कृष्णा ने उन्हें पहचनाने से इनकार कर दिया. वीडियो में अजित पवार को कहते सुना जा रहा है कि आपको मैं आदेश देता हूं कि कार्रवाई रोकिए.इसके जवाब में अधिकारी ने कहा कि आप मुझे सीधा कॉल कीजिए.