Delhi-NCR Rainfall: 'यात्री कृपया ध्यान दें', दिल्ली- NCR में नॉनस्टाप बारिश का उड़ानों पर असर, कई प्रमुख एयरलाइन्स ने यात्रियों को भेजा अलर्ट

दिल्ली में लगातार होती बारिश से सड़क से लेकर हवाई उड़ान प्रभावित हुआ है. इस बीच प्रमुख एयरलाइंस जैसे स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने मंगलवार को यात्रियों के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है.

x
Garima Singh

Flight Affected Due To Delhi Rainfall: दिल्ली और एनसीआर में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. लगातार होती बारिश से सड़क से लेकर हवाई उड़ान प्रभावित हुआ है. इस बीच प्रमुख एयरलाइंस जैसे स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने मंगलवार को यात्रियों के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है. इन एयरलाइंस ने उड़ानों में संभावित देरी और परिचालन में व्यवधान की आशंका जताई है.

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, "लगातार बारिश के कारण मंगलवार को दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है. कृपया जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें और हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय दें." स्पाइसजेट ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर चेतावनी दी, "दिल्ली (DEL) में खराब मौसम की वजह से सभी अराइवल और डिपार्चर और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नज़र रखें."  

यमुना का बढ़ता जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. पुराने यमुना पुल के पास ली गई तस्वीरों में जलस्तर 205 मीटर के आसपास दिखाई दे रहा है. क्षेत्रीय मौसम केंद्र (आरएमसी) दिल्ली के मुताबिक, भारी बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन हल्की बारिश और बूंदाबांदी पूरे दिन जारी रह सकती है.