Delhi Mahila Samriddhi Yojana: कैसे करें अप्लाई, किन महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500?
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का उद्घाटन किया जा सकता है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम होगा.
Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ कर सकती हैं. इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है. यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भाजपा द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक थी.
महिला समृद्धि योजना के पात्रता मानदंड
- आयु सीमा - 18 से 60 वर्ष की महिलाएं
- आय सीमा - वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए
सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए
Also Read
- '31 मार्च तक देश छोड़ दो नहीं तो...', तालिबान से दो-दो हाथ के लिए पाकिस्तान तैयार, शहबाज शरीफ ने अफगानों को दे डाली धमकी!
- बूढ़ा आदमी चुपके से बना रहा था महिला का गंदा वीडियो, पता चलने पर की ऐसी धुलाई जिसे देख लोग बोले- 'पट से हेड शॉट!'
- यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले को डोनाल्ड ट्रंप का मिला समर्थन, कहा- पुतिन वही कर रहे हैं जो कोई भी करता
पहले से किसी अन्य सरकारी वित्तीय सहायता योजना का लाभ न मिला हो
कैसे करें आवेदन?
दिल्ली सरकार इस योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित कर रही है, जहां इच्छुक महिलाएं पंजीकरण कर सकेंगी. आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
- अपना आधार नंबर और अन्य विवरण भरें
- आय, करदाता स्थिति और अन्य सरकारी लाभों की जांच की जाएगी
- योग्य पाए जाने पर सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी
यदि किसी उम्मीदवार की जानकारी गलत पाई जाती है या किसी अन्य योजना का लाभ पहले से मिल रहा है, तो उसका आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा.
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक)
- पंजीकृत मोबाइल नंबर