Weather

Delhi Assembly Elections: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में इजाफा, 770 से अधिक मामले दर्ज

दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के 770 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस दौरान आबकारी अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत 24,081 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Pinteres
Reepu Kumari

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के 770 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. यह चुनाव 5 फरवरी को होना है। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी के अनुसार, 7 जनवरी को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर 27 जनवरी तक ये मामले दर्ज हुए.

बड़े स्तर पर हुई गिरफ्तारी  

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस दौरान आबकारी अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत 24,081 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

चुनाव से पहले पुलिस की सख्ती  

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सीमा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी है. अवैध गतिविधियों जैसे हथियार, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.  

जब्त की गई अवैध सामग्री  

बयान के अनुसार, अब तक 774 मामलों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है;

  • 374 अवैध हथियार और 453 कारतूस जब्त किए गए हैं. 
  • 12 करोड़ रुपये मूल्य की 68,636 लीटर शराब और 72 करोड़ रुपये मूल्य के 158.126 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े गए हैं.
  • 1,200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन भी जब्त हुए हैं.
  • इसके अलावा, 7.60 करोड़ रुपये नकद और 37.39 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है.

5 फरवरी को मतदान, 8 को मतगणना  

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 8 फरवरी को की जाएगी.

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)