जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हमले की कोशिश की खबर है. सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले पर जनसुनवाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा गया है.
Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हमले की कोशिश की खबर है. सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले पर जनसुनवाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर साप्ताहिक 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया. यह हमला एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया था, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने की हमले की निंदा
इस बीच भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने गुप्ता पर हमले की कड़ी निंदा की है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हमले की निंदा की है और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुई कथित हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मेरा मानना है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह घटना “महिला सुरक्षा को भी उजागर करती है. अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है.