दिल्ली ब्लास्ट: धमाके से दहली राजधानी, आसपास के घर हिले और गाड़ियों के उड़े परखच्चे
दिल्ली धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं. कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में तीन और गाड़ियां भी आ गईं. धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए.
नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है. इससे इलाके में दशहत फैल गई. धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई. इस धमाके में अब तक एक शख्स की मौत हो गई है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं. कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में तीन और गाड़ियां भी आ गईं. धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए. जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां पर काफी भीड़ थी.
आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए
रिपोर्ट के मुताबिक धमाका इतना तेज हुआ की इसकी आवाज दूर तक सुनी गई. आसपास के घरों के शीशे टूट गए. इस ब्लास्ट को लेकर एक चश्मदीद ने बताया, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए. इतना ही नहीं घटनास्थल के आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए. लोग दहशत में आ गए. इससे पहले हम लोग कुछ समझ पाते, जिस कार में ब्लास्ट हुआ था वो और उसकी जद में आई कारें आग का गोला बन गईं.
Also Read
चश्मदीद की जुबानी
दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. NSG और NIA की टीम मौके पर पहुंच गई है. चश्मदीद ने बताया कि जब हम पास पहुंचे, तो देखा कि सड़क पर शवों के अंग बिखरे पड़े थे. कोई समझ नहीं पा रहा था कि क्या हुआ. कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.