IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

दिल्ली में बड़ा हादसा टला; यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 पैसेंजर्स की बाल-बाल बची जान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक क्लस्टर बस में आग लग गई. बस में आग लगने की घटना के दौरान उसमें करीब 40 यात्री सवार थे. समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया था. बस में आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में बस में भयानक आग लगी दिख रही है.

social media
India Daily Live

दिल्ली बस स्टैंड पर क्लस्टर बस में आग लगने की खबर है. घटना के दौरान बस में सवार सभी 40 यात्रियों को समय रहते बचा लिया गया. दिल्ली के मंत्री गहलोत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बस केवल चार साल पुरानी थी और घटना की जांच की जाएगी. 

कैलाश गहलोत ने कहा कि ये हमारे लिए भी चिंता का विषय है... क्योंकि बस सिर्फ चार साल पुरानी है... हम इस घटना की जांच करेंगे ताकि पता चल सके कि बस में आग कैसे और क्यों लगी और भविष्य में इसे कैसे रोका जा सकता है?

केंद्रीय सचिवालय से सीमापुरी जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि करीब 40 यात्रियों को लेकर केन्द्रीय सचिवालय से सीमापुरी जा रही रूट संख्या 340 की नीले रंग की क्लस्टर बस में जगतपुरी बस स्टैंड पर आग लग गई.

घटना गुरुवार सुबह करीब 9.48 बजे की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगतपुरी पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि बस स्टैंड पर एक क्लस्टर बस में आग लग गई है.

आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

पुलिस के अनुसार, बस के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां भी पहुंच गईं. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.20 बजे आग बुझा दी गई. समय रहते सभी यात्रियों को बचा लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

पुलिस ने बताया कि एयर कंडीशनिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ. उधर, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि जांच के दौरान जो भी गलती पाई जाएगी, उसका समाधान किया जाएगा और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.