BJP Sankalp Patra Part Two: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी कर ली है. इसी क्रम में बीजेपी ने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी कर दिया है. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी के संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया है.जिसमें स्वास्थ्य और यातायात और युवाओं का पूरा ख्याल रखा गया है.
संकल्प पत्र को जारी करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम ऐसे नहीं है जो केवल बहाना बनाएंगे. हम दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे. केंद्र में भी मोदी सरकार और दिल्ली में भी मोदी सरकार होगी. उन्होंने इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर हमला भी बोला है.
आप पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने शराब व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए कई घोटाले किए. अपने घर को शीश महल बना लिया. इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने CAG रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर भी सवाल उठाया है.
बीजेपी नेता ने दिल्ली की जनता से वादा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो इनके घोटालों का पर्दाफाश किया जाएगा. इसके लिए स्पेशल SIT टीम गठीत की जाएगी. उन्होंने दिल्ली सीएम आतिशी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली कभी भी घाटे में नहीं रहा, पहली बार राज्सव घाटे में होगा. यह सब अरविंद केजरीवाल और आतिशी के कारण होगा.
दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी-श्री @ianuragthakur #भाजपा_के_संकल्प pic.twitter.com/JdPeXFlkHT
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 21, 2025
बीजेपी द्वारा जारी की गए संकल्प पत्र के दूसरे भाग में युवाओं का पूरा ख्याल रखा गया है. दिल्ली के वैसे युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए बीजेपी सरकार 15,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है. इसके अलावा दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क को भी देने का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में जरूरतमंद छात्रों के लिए फ्री शिक्षा व्यवस्था (केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा ) देने का वादा किया है.